फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crimc

सस्ते में बेचा कपड़ा, कतरन भरकर खुद ही लगाई थी आग

Sat, 21 Aug 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
crimc
दातागंज/अलापुर (बदायूं)। अलापुर के म्याऊ इलाके में कंटेनर में आग लगाने वाला और कोई नहीं बल्कि खुद उसका ड्राइवर निकला। उसने कंटेनर में भरे करीब 80 लाख रुपये के साड़ी सूट 27 लाख में बेच दिए। रामपुर में कंटेनर में कपड़े की कतरन भरी और म्याऊ इलाके में आकर उसमें आग लगा दी। इस मामले में ट्रांसपोर्ट के निदेशक ने कंटेनर ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

बुधवार आधी रात को अलापुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि म्याऊ के नजदीक एक कंटेनर में आग लग गई है। कंटेनर का ड्राइवर बबलेश कुमार उर्फ पप्पू निवासी जयंतीपुर मुरादाबाद सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर में लगी आग बुझवाई। फिर ड्राइवर से जानकारी ली। उसने बताया कि बाइक से दो लोग आए और कोई दृव्य पदार्थ फेंककर चले गए जिससे कंटेनर में आग लग गई। ड्राइवर की ये कहानी पुलिस को हजम नहीं हुई। ड्राइवर ने यह भी बताया था कि वह गुजरात के सूरत जिले में स्थित मां रुद्रा ट्रांसपोर्ट कंपनी में अपना कंटेनर चलाता है। वह कंटेनर में 80 लाख रुपये के साड़ी-सूट लेकर बिहार के पटना जिले जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस का माथा वहीं ठनक गया कि जब आग बुझाते समय कंटेनर से कपड़ों की कतरन निकलीं। इस पर पुलिस ने ड्राइवर को थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ शुरू की तो उसने सारा मामला उगल दिया। ड्राइवर ने बताया कि 12 अगस्त को सूरत से चला था। तभी उसने अपने साथियों को पूरा प्लान बता दिया था। वह करीब तीन दिन मुरादाबाद में रुका। फिर रामपुर आकर 80 लाख का माल 27 लाख में बेच दिया। वहीं से उसने कंटेनर में कपड़े की कतरन खरीदकर भरीं। म्याऊ इलाके में आकर उसने कंटेनर में खुद ही आग लगाकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मां रुद्रा ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर (बिहार) नालंदा जिले के थाना हिल्स के गांव अकबरपुर निवासी सुबोध कुमार अलापुर थाना पहुंचे। उन्होंने कंटेनर ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
कपड़ा बरामद करने टीम रामपुर रवाना
ड्राइवर बबलेश ने कंटेनर में भरा कपड़ा रामपुर जिले में बेचा था। इसके आधार पर अलापुर थाना पुलिस की एक टीम रामपुर रवाना हो गई है। इसके साथ ही पुलिस ने ड्राइवर ने किस किस से बात की थी। इसकी छानबीन शुरू कर दी है।
कंटेनर में आग लगाकर दो फायदे लेना चाह रहा था ड्राइवर
ड्राइवर बबलेश ने जिस कंटेनर में आग लगाई थी। वह खुद उसका मालिक है। उसके कंटेनर का बीमा भी है। उसने ये प्लान पहले से ही बना लिया था कि वह कपड़े बेचकर उसमें कतरन भरकर आग लगा देगा। इससे उसे कपड़े के रुपये मिल जाएंगे और कंटेनर जलने पर उसका बीमा मिल जाएगा।

अलापुर क्षेत्र में एक कंटेनर में आग लग गई थी। उसमें आग लगाने वाला उसका ड्राइवर ही निकला। उसने रामपुर में कपड़ा बेच दिया था। वहीं कतरन भरकर लाया और यहां आकर उसमें आग लगा दी। एक टीम को रामपुर भेजा गया है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed