फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crimc

सराय पिपरिया में शराब की दुकान में नकबजनी, सेल्समैन हटाया

Wed, 09 Oct 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
crimc
मूसाझाग (बदायूं)। सोमवार रात सराय पिपरिया में स्थित शराब की दुकान में नकबजनी हो गई, लेकिन शराब की एक भी पेटी चोरी नहीं हुई। जो नकब लगा था, उसमें से पेटी बाहर आना संभव नहीं था। इस पर एरिया मैनेजर ने सेल्समैन को हटा कर दूसरा सेल्समैन भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सराय पिपरिया में शराब की दुकान बदायूं-दातागंज रोड किनारे एक मार्केट में स्थित है। दुकान का सेल्समैन ग्राम गुरगांव निवासी रामकिशन सोमवार रात दुकान के बाहर सो रहा था। मंगलवार सुबह लोगों ने पिछली साइड में दुकान की कुछ ईंटें निकलीं देखीं। वहीं बाहर शराब की 12 पेटी एक दूसरे के पास रखी हुई थीं। उन पेटियों से एक भी पौआ चोरी नहीं हुआ था। जो नकब लगा था, उसमें से किसी व्यक्ति का अंदर जाना भी संभव नहीं था। सेल्समैन ने दुकान में चोरी बताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। इस पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला संदिग्ध लगा। सूचना पर एरिया मैनेजर सतेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना के बाद उन्होें सेल्समैन की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उसे हटा उसके स्थान पर दूसरे सेल्समैन को वहां भेज दिया। एसओ ललित भाटी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed