फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crimc

गुजरात पुलिस का संग्रामपुर में छापा, नहीं मिला ठगी का आरोपी

Fri, 04 Oct 2019 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:05 AM IST
विज्ञापन
crimc
दबतोरी। हवाला कारोबार समेत करोड़ों के हेरफेर, ठगी समेत संगीन आपराधिक वारदात को लेकर बिसौली कोतवाली के कई गांवों में बदनाम संग्रामपुर अब गुजरात पुलिस के निशान पर आ गया है। बुुधवार रात गुजरात पुलिस के एसआई जेएन वरबाड ने कांस्टेबल अरविंद अंगाई, मलकेश और विपिन के साथ यहां ठगी के आरोपी की तलाश में छापा मारा। साथ में लोकल पुलिस भी रही, हालांकि बाद में गुजरात पुलिस को बैरंग होना पड़ा।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली की दबतोरी चौकी के गांव संग्रामपुर, दबतोरा, पपंगाव, धनूपुरा, दबतोरी, लक्ष्मीपुर लंबे समय से सुरक्षा और जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। हवाला करोबारियों की तलाश में कई बार सीबीआई भी इन गांवों में छापा मार चुकी है। नफीस बेग, ताहिर, बबलू उर्फ सुल्तान, शादाब, अलीम ठगी-हवाला कारोबार के मामलों में जेल में हैं। पंजाब, हरियाणा, मुंबई, कोलकाता, तेलंगाना पुलिस की टीमों के साथ आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) भी इन गांवों में कार्रवाई कर चुका है। इस बार संग्रामपुर के सिराज पुत्र अरशद गुजरात प्रांत के जिला बरूच के थाना अंकलेश्वर में लाखों की धोखाधड़ी करके भाग निकला। उसके खिलाफ वहां रिपोर्ट दर्ज की गई। गुजरात पुलिस के एसआई जेएन वरबाड ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापा मारा, लेकिन वह हाथ नहीं आया। गिरफ्तारी के लिए लोकल पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed