फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Credit Halted: Diesel and Petrol Now Available Only in Advance

Budaun News: उधारी बंद, एडवांस में ही मिल रहा डीजल-पेट्रोल

Wed, 03 Jun 2026 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Credit Halted: Diesel and Petrol Now Available Only in Advance
शहर में एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते ग्राहक। संवाद
बदायूं। प्रधानमंत्री की पेट्रोल, डीजल बचाने की अपील के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों की अतिरिक्त आपूर्ति रोक दी है। कीमत बढ़ने के साथ ही कंपनियों ने पंप मालिकों को मिलने वाली क्रेडिट लिमिट भी खत्म कर दी है। अब एडवांस जमा होने पर ही मांग के अनुरूप तेल दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में करीब 177 पेट्रोल पंप संचालित हैं। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की पेट्रोल व डीजल बचाने की अपील के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने पंप मालिकों की क्रेडिट लिमिट खत्म कर दी। कंपनियां एडवांस जमा होने पर ही मांग के अनुरूप तेल दे रही हैं। इससे कम पूंजी वाले तमाम पेट्रोल पंप संचालक नियमित तेल नहीं मंगा पा रहे।
विज्ञापन

इसके कारण कुछ पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया है। हालांकि तेल के दाम बढ़ने के बाद से कारोबार में कुछ गिरावट आई है। गाड़ियों की टंकी भराने वाले इक्का-दुक्का ही लोग पेट्रोल पंप पर आ रहे हैं। अन्यथा लोग काम चलाने के लिए 100 से 500 तक का ही पेट्रोल ले रहे हैं। प्रीमियम तेल के दाम अधिक होने से उसे लेने से लोग कतरा रहे हैं। जिले में प्रतिदिन 6000 हजार लीटर पेट्रोल और 15000 लीटर डीजल की बिक्री हो रही है। पेट्रोलियम एसोसिएशन के नितिन ने बताया कि एडवांस जमा के बाद भी कंपनी मांग के अनुरूप तेल दे रही है। जिसके कारण कुछ पेट्रोल पंप संचालकों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed