{"_id":"5d3841ee8ebc3e6c940d03f3","slug":"cow-death-by-current-badaun-news-bly3697882195","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे में उतरे करंट से गाय की मौत, आक्रोशित लोगों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे में उतरे करंट से गाय की मौत, आक्रोशित लोगों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
बदायूं। खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर बुधवार को एक गाय की मौत हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। इसके बाद में तुरंत ही बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, लेकिन काफी समय तक विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी वहां पर नहीं पहुंचा, इसको लेकर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ लोगों में रोष है। लोगों ने पावर कॉरपोरेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शहर के लालपुल के पास स्थित मोहल्ला नाहर खां सराय में सुबह एक गाय गली में से निकल रही थी। इस दौरान वह बिजली के खंभे से किसी तरह से छू गई और करंट लगने से वहीं पर गिर पड़ी। लोगों ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने तुरंत ही बिजली सप्लाई बंद करा दी। इसके बाद में लोगों ने गाय को खंभे से अलग किया, लेकिन तब तक गाय दम तोड़ चुकी थी। इसको लेकर मोहल्ले वालों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोहल्ले वालों का कहना है कि खंभे में करंट आने से अभी तो जानवर की मौत हुई है, अगर विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो जनहानि भी हो सकती है। काफी समय बाद में विभाग के कर्मचारी वहां पर पहुंचे और लाइन को चेक कर उसे ठीक किया।