{"_id":"5f45598e8ebc3e3d21298ee5","slug":"covid-19-badaun-news-bly417469640","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए दफ्तर के लेखाकार, सहायक लेखाकार और अनुचर समेत निकले 36 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए दफ्तर के लेखाकार, सहायक लेखाकार और अनुचर समेत निकले 36 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के बाद उनके कार्यालय में तैनात लेखाकार, सहायक लेखाकार और अनुचर भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे बीएसए दफ्तर में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को कार्यालय सैनिटाइज करवाकर 48 घंटे के लिए बंद करा दिया गया है। इसके अलावा कार्यालय के अन्य कर्मचारियों और लिपिक को जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार रात स्वास्थ्य विभाग के पास 409 सैंपलों की रिपोर्ट आई जिसमें 36 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार रात आई रिपोर्ट में आठ शहर और 28 ग्रामीण इलाके में पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अभी कुछ दिन पहले बीएसए रामपाल सिंह राजपूत कोरोना पॉजिटिव मिले थे। माना जा रहा है कि मंगलवार को कराई गई जांच में पॉजिटिव मिले लेखाकार, सहायक लेखाकार और अनुचर उनके संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। इन्हें आसरा आवास भेजा गया है। बाकी कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद करा दिया गया है। इनके अलावा नेकपुर मोहल्ले में एक, शिवपुरम गली नंबर दो में तीन और शास्त्री नगर में एक संक्रमित मिला है।
इधर, शहर के नजदीकी गांव नगला शर्की में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, बिनावर कस्बे में एक मेडिकल स्टोर मालिक और एक टेलर पॉजिटिव पाया गया है। दहगवां में एक महिला और उसके जेठ का बेटा संक्रमित मिला है। उसावां में मंगलवार को कराई गई जांच में पांच पॉजिटिव पाए गए हैं। इधर, उसहैत में एक, उझानी में दो और बिल्सी इलाके में एक पॉजिटिव पाया गया है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी को आसरा आवास भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उसावां कस्बे में सर्वे शुरू, 56 लोगों के सैंपल लिए
उसावां। उसावां में रोजाना कोरोना पॉजिटिव मरीज निकल रहे हैं। मंगलवार को कस्बे में टीम लगाकर सर्वे कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होली चौक पर कैंप लगाकर लोगों की जांच की। कुल 56 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें एक घर में बालक समेत पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। बाकी 51 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव एक महिला समेत तीन लोगों को आसरा आवास भेजा गया है जबकि महिला और उसके बच्चे को होम क्वांरटीन किया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. राजेश कुमार, एलटी गौरव, जनमेजय सिंह, गौरव यादव, पूनम यादव शामिल थे।
तीन बैंकों पर संक्रमण का ‘ग्रहण’, लगे ताले
बिसौली। बिसौली में तीन स्थानीय बैंकों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे इन बैंकों को बंद करा दिया गया। कुछ दिन पहले एसबीआई के शाखा प्रबंधक और एक कर्मचारी पॉजिटिव निकला था। इससे उस बैंक को बंद करा दिया गया है। इसके अलावा पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा हॉटस्पॉट इलाके में आ गया इससे इन बैंकों को भी बंद करा दिया गया है। एक साथ तीन बैंक बंद होने से लोग बेहद परेशान हैं।
बिसौली के कोरोना संक्रमित की बरेली में मौत
बिसौली के एक कोरोना संक्रमित की मंगलवार को बरेली में मौत हो गई। बताते हैं कि बिसौली में एक मेडिकल स्वामी कोरोना पॉजिटिव निकला था। इससे परिवार वाले उसे बरेली के श्री राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज ले गए थे। वहीं, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके शव का बरेली में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी से इंकार किया है।
कोरोना संदिग्ध किशोर की मौत
मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक कोरोना संदिग्ध किशोर की मौत हो गई। किशोर उझानी इलाके के ग्राम भवानीपुर का निवासी था। परिवार वालों के मुताबिक किशोर को तीन दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने किशोर को स्थानीय चिकित्सक से दवा दिलाई थी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर परिवार वाले उसे मंगलवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इस पर कॉलेज स्टाफ ने किशोर के शव को पॉली बैग में पैक करके सौंप दिया। फिलहाल उसकी रिपोर्ट नहीं आई है।