फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covid 19

सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत दो कोरोना पॉजिटिव

Sun, 26 Jul 2020 06:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
covid 19
बदायूं। शनिवार रात आई रिपोर्ट में सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत दो कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें कर्मचारी की रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से और दूसरे पॉजिटिव की प्राइवेट लैब दिल्ली में जांच हुई है। दोनों पॉजिटिव मरीजों को कोविड-19 अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुका है। 23 जुलाई को सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र के एमओआईसी, एक चिकित्सक और एक स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव निकले थे। तीनों स्वास्थ्य कर्मियों की उसी दिन रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच हुई थी। उसके बाद उन्हें कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया। उसके बाद स्वास्थ्य केंद्र को सैनिटाइज कराया गया। स्टाफ समेत अन्य लोगों के सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को इनमें एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला। बताते हैं कि कर्मचारी वजीरगंज कस्बे का निवासी है। वह रोजाना वजीरगंज से आता-जाता था। इससे उसका परिवार भी शक के दायरे में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग उसके परिवार वालों की भी जांच कराएगा। फिलहाल उसके परिवार वालों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। इधर, शनिवार रात आई रिपोर्ट में शहर का एक व्यक्ति दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसने दिल्ली में एक प्राइवेट लैब में अपना सैंपल दिया था। उसके बाद वह अपने घर आ गया। स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड-19 अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल में शुरू हुई ट्रूनेट मशीन, चार हुई जांचें
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज को पिछले दिनों शासन से ट्रूनेट मशीन मिली थी। इसको गुरुवार को इंस्टाल कर दिया गया था। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि शनिवार से ट्रूनेट मशीन ने काम करना शुरू कर दिया है। पहले दिन ट्रूनेट मशीन से चार मरीजों की जांच की गई। सभी जांच निगेटिव आयी है। प्राचार्य ने बताया कि शासन के निर्देशों के जांच की जाएगी। वहीं, कॉलेज में लैब बनाने का भी काम शुरू हो चुका है।

कार से कोविड-19 अस्पताल पहुंची पॉजिटिव शिक्षिका
उसावां। शुक्रवार रात शास्त्री नगर में कोरोना पॉजिटिव निकली महिला दूसरे दिन शाम को अपनी कार से कोविड-19 अस्पताल पहुंची। महिला मूल रूप से उसावां कस्बा निवासी है। वह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। शुक्रवार रात वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। रात रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग उसे शास्त्रीनगर में तलाश कर रहा था लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार को शिक्षिका को पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है। तब कहीं वह अपने पति के साथ कार से शनिवार देर शाम कोविड-19 अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed