फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covid 19

रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार समेत सोलह कोरोना पॉजिटिव

Sun, 19 Jul 2020 06:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
covid 19
बदायूं। एक बार फिर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तगड़ा झटका लगा है। शनिवार रात आई रिपोर्ट में रजिस्ट्रार, सब रजिस्ट्रार, लिपिक और महिला अस्पताल के सात कर्मचारियों समेत जिले में सोलह कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे जिले में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात स्वास्थ्य विभाग के पास 77 सैंपलों की रिपोर्ट आई जिसमें 61 सैंपल निगेटिव निकले। 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार रात आई रिपोर्ट में रजिस्ट्री कार्यालय के रजिस्ट्रार, सब रजिस्ट्रार और लिपिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार आवास विकास और लिपिक काली सड़क निवासी हैं। वह लगातार कार्यालय आ रहे थे। उन्हें कुछ तबीयत खराब महसूस हुई। तब उन्होंने अपने सैंपल कराये थे। इसमें तीनों लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उनके अलावा महिला अस्पताल में तैनात सात कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले दिनों महिला अस्पताल में एक लैब टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव मिला था। बाद में स्टाफ नर्स समेत चार संक्रमित और पाए गए। अब महिला अस्पताल के कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है जबकि कुछ मरीज भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा शहर के आवास विकास और चित्रांश नगर मोहल्ले में एक-एक पॉजिटिव मिला है। जबकि पक्का बाग मोहल्ले में चार संक्रमित पाए गए हैं। इसकी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें संबंधितों के घर पहुंच रहीं हैं और उन्हें कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
शनिवार रात कुल 77 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इनमें 61 सैंपल निगेटिव और 16 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन रजिस्ट्री कार्यालय से, सात महिला अस्पताल, एक आवास विकास, एक चित्रांश नगर और चार पक्का बाग मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सभी को कोविड-19 अस्पताल भेजा जा रहा है। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed