फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covid 19

गाजियाबाद से भागकर आए मरीज के बेटे समेत निकले आठ कोरोना पॉजिटिव

Sun, 14 Jun 2020 09:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
covid 19
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में एकाएक फिर तेजी आ गई। शनिवार रात आई 115 सैंपलों की रिपोर्ट में आठ कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें गाजियाबाद जिले से भागकर आए हरदोई के कोरोना पॉजिटिव मरीज का बेटा, उसके दो भांजों की बहुएं, दातागंज में पिता-पुत्र, बिल्सी, सहसवान और उझानी में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है। इनमें पांच मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं जबकि एक मरीज का अलीगढ़ जिले में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इन सभी लोगों के सैंपल नौ जून को लिए गए थे। इसके एक दिन पूर्व गाजियाबाद जिले से भागकर आए हरदोई के कोरोना पॉजिटिव मरीज के बारे में जिला प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी हुई थी। उस कोरोना पॉजिटिव मरीज को एंबुलेंस से उझानी, फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज और हालत बिगड़ने पर रात को बरेली भिजवा दिया गया था। वहीं, उसकी पत्नी, दो बेटों और उसके चार भांजों, तीन भांजों की पत्नियों समेत 32 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में हरदोई के मरीज का 12 वर्षीय बेटा, दो भांजों की पत्नियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छछऊ निवासी पिता-पुत्र आठ जून को दिल्ली से लौटे थे। इनमें पिता की हालत ज्यादा खराब थी। इससे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे दिन यानी नौ जून को दोनों पिता-पुत्र के सैंपल लिए गए। ये दोनों पिता-पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इधर, उझानी के ग्राम अढ़ौली निवासी युवक अपनी पत्नी और बेटा के साथ सात जून को दिल्ली से लौटा था। नौ जून को युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात आई रिपोर्ट में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बिल्सी के ग्राम दिधौनी में निकला कोरोना पॉजिटिव भी प्रवासी बताया जा रहा है। सहसवान के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी 60 वर्षीय वृद्घ अलीगढ़ के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उसका सैंपल अलीगढ़ में लिया गया था। उसके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर मोहल्ले को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी निकलेगी अलीगढ़ में भर्ती वृद्घ की ट्रैवल हिस्ट्री
सहसवान। नगर के सैफुल्लागंज निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की हालत करीब 15 दिन पहले खराब हुई थी। इस पर परिवार वाले उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे बिल्सी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। फिर बरेली के एक अस्पताल में भी इलाज कराया गया। आखिर में परिवार उसे अलीगढ़ ले गए। तब से उसका अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। ऐसे में सहसवान से लेकर बिल्सी, बरेली फिर अलीगढ़ तक हड़कंप मचा हुआ है। पूरा मोहल्ला सुनसान हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने उसके परिवार को क्वांरटीन करने की बात कही है।
स्वास्थ्य टीम ने गूरा बरेला में लिए सैंपल
उसावां। म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र के गांव गूरा बरेला में 11 जून को एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई थी। वह नौ जून को दिल्ली से घर लौटा। मौत के बाद परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी सूचना पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गूरा बरेला पहुंची। मृतक के पूरे परिवार को एंबुलेंस से साथ ले जाने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में उनके सैंपल लिए। कोरोना संदिग्ध की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।
186 सैंपल जांच को भेजे
बदायूं। शनिवार को जहां 115 सैंपलों की रिपोर्ट आई। वहीं जिले से 186 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इनमें म्याऊं, उसावां और जिले के अन्य स्थानों के लोग शामिल हैँ। इनके सैंपल लेकर बरेली आईवीआरआई भेज दिए गए हैं।

शनिवार रात कुल 115 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आई है। इनमें आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनमें तीन म्याऊं, दो दातागंज के ग्राम छछऊ, एक उझानी, एक बिल्सी और एक सहसवान में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पांच मरीज इस समय जिला अस्पताल में हैं। एक अलीगढ़ में भर्ती है। बाकी मरीज अपने घर पर होम क्वांरटीन थे। सभी को उझानी कोविड-19 हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।
- डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed