फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cousin shot dead on suspicion of illegal relations

Budaun News: अवैध संबंधों के शक में फुफेरे भाई की गोली मारकर हत्या

Sat, 20 May 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cousin shot dead on suspicion of illegal relations
घटना स्थल पर पहुचे एसएसपी डॉ.ओपी सिंह। संवाद
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गनगोला के पास हुई वारदात
विज्ञापन

तमंचा लेकर कोतवाली पहुंचा आरोपी, खुद को किया पुलिस के हवाले
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं/दातागंज। परिवार की एक महिला से अवैध संबंधों के शक में युवक ने अपने फुफेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तमंचा लेकर कोतवाली पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि लोगों के तानों से ऊबकर उसने घटना को अंजाम दिया है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी उन्नत सिंह उर्फ कल्लू (30) बृहस्पतिवार की शाम मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी में अपनी ननिहाल गया था। रात को उसका ममेरा भाई सैंजनी निवासी दीपक सिंह दवा लेने दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर जा रहा था। इसी दौरान उसने कल्लू को भी साथ चलने के लिए कहा। इसके बाद ममेरे-फुफेरे भाई साइकिल से रात दस बजे डहरपुर गांव पहुंचे। क्लीनिक बंद होने पर दीपक ने कहा कि दातागंज से दवा ले आते हैं। वहां से दवा लेने के बाद दोनों साइकिल से ही सैंजनी लौट रहे थे। कल्लू साइकिल चला रहा था। दीपक पीछे बैठा था।
विज्ञापन

रात करीब 12:30 बजे दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गनगोला के पास किसी बात को लेकर कल्लू से दीपक की कहासुनी हो गई। इस पर दीपक ने कल्लू की बेल्ट में लगा तमंचा निकालकर उसके सिर में गोली मार दी। कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दीपक तमंचा लेकर कोतवाली पहुंचा। वारदात स्वीकार करते हुए उसने पुलिस को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दीपक ने बताया कि कल्लू के उसके परिवार की एक महिला से आठ साल से संबंध थे। इस बात को लेकर उसे पड़ोसियों और दोस्तों से तरह तरह की बातें सुनने को मिलती थीं। उसने कई बार कल्लू को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। घटना के समय भी इसी बात को लेकर चर्चा हो रही थी। अभद्र टिप्पणी करने पर उसने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

महिला के पति की आठ साल पहले हुई थी मौत, तभी से संबंधों का शक
पुलिस के मुताबिक, दीपक ने जिस महिला से अवैध संंबंध के शक में कल्लू की जान ली, उस महिला के पति की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। महिला के पति की मौत के बाद कल्लू अक्सर अपनी ननिहाल आता और उस महिला से मिलता। दीपक ने एक बार उसको आपत्तिजनक हालत में देख भी लिया था। इसके बाद दोनों में काफी विवाद हुआ तो कल्लू ने वहां जाना बंद कर दिया। कल्लू रुद्रपुर चला गया। वहीं पर मजदूरी करने लगा। दीपक भी नोएडा चला गया। कोरोना काल में दीपक घर आया तो उक्त महिला दवा लेने जाने का बहाना करके बरेली गई, जहां उसने कल्लू को भी बुला लिया था। करीब तीन साल से वह कल्लू के साथ रुद्रपुर में ही रह रही थी। दीपक ने कई बार कल्लू से उसको घर भेजने के लिए कहा, लेकिन उसने नहीं भेजा।

छह महीने पहले कल्लू से दीपक ने कर ली थी दोस्ती
कल्लू और दीपक के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा था। ऐसे में दीपक ने कल्लू को मौत के घाट उतारने के लिए उससे नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी। वह नोएडा से ही फोन पर उससे बातें करता। कल्लू उसके इरादों को भांप नहीं सका। बुधवार को दोनों के बीच बात हुई तो दीपक ने कहा कि वह नोएडा से गांव आ रहा है। उसने कल्लू को भी गांव बुला लिया। बृहस्पतिवार को दवाई लेने के बहाने उसको साथ ले गया और दातागंज में काफी देर तक रोके रखा।
आधी रात होने के बाद उससे गांव चलने को कहा। साइकिल भी कल्लू को ही चलाने को दे दी। कहा- दांतों में तेज दर्द होने की वजह से वह साइकिल नहीं चला पा रहा है। कल्लू साइकिल चलाने लगा और दीपक उसके पीछे बैठ गया। गनगोला के पास सुनसान देखते ही दीपक ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।


कल्लू के ही तमंचे से उतारा मौत के घाट
कोतवाल सौरभ सिंह के मुताबिक, घटना को अंजाम देकर कोतवाली पहुंचे दीपक ने बताया कि कल्लू की बेल्ट में तमंचा लगा था। वह जब गांव से चला था तो कल्लू ने कहा था कि तमंचा लेकर चलते हैं, रात होने वाली है। दातागंज से लौटते समय उसने कल्लू की बेल्ट में लगे तमंचे को निकाल लिया। इसके बाद पीछे से ही उसके सिर में गोली मार दी।


सिर पर सवार था खून, मरने के बाद भी सीने में दाग दी गोली
दीपक ने कल्लू के सिर पर गोली मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। वह साइकिल से नीचे गिरा तो दीपक को पता चल चुका था कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद भी उसने एक गोली सीने में मारी। कारतूस उसने कल्लू की जेब से ही निकाला था। थाने पहुंचे हत्यारोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि कल्लू उसके उधार दिए 80 हजार रुपये भी नहीं लौटा रहा था।




परिवार की एक महिला से अवैध संबंधों के चलते दीपक ने अपने फुफेरे भाई कल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह तमंचा लेकर खुद कोतवाली पहुुंचा और घटना को स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

घटना स्थल पर पहुचे एसएसपी डॉ.ओपी सिंह। संवाद

घटना स्थल पर पहुचे एसएसपी डॉ.ओपी सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed