{"_id":"66f6cd4d198b0cdf9d064eb9","slug":"court-issued-notice-to-four-inspectors-in-charge-and-summoned-them-badaun-news-c-123-1-sbly1029-126562-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: न्यायालय ने चार प्रभारी निरीक्षकों को नोटिस जारी कर किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: न्यायालय ने चार प्रभारी निरीक्षकों को नोटिस जारी कर किया तलब
Fri, 27 Sep 2024 08:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश मित्र पाल सिंह ने प्रभारी निरीक्षक उसहैत, वजीरगंज, कोतवाली और सिविल लाइन को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।
न्यायालय ने प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिए थे कि अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करके रिकवरी की धनराशि जमा कराना सुनिश्चित करें। लेकिन चारों प्रभारी निरीक्षक आदेश का पालन नहीं कर सके। इसी को लेकर नोटिस जारी कर सभी को व्यक्तिगत न्यायालय में पेश होने का आदेश जारी किया है। न्यायाधीश ने कहा है कि अगली तिथि तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी व रिकवरी की धनराशि प्राप्त न होने पर प्रभारी निरीक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
उसहैत पुलिस को उमर खां की गिरफ्तारी और रिकवरी वारंट के साथ-साथ कारण बताओ नोटिस 22 अगस्त को जारी किए थे, जिसकी नियत तिथि निकल जाने के बाद उसहैत प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब इसी मामले में अगली तिथि 13 नवंबर लगाई गई है। इसके अलावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुमायूं खान उर्फ आंशु के वारंट की तिथि निकल जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कि गई। इसमें चार अक्तूबर की तिथि लगी है। थाना कोतवाली में गोविंद के वारंट 20 जुलाई को प्राप्त कराए गए थे, इसमें भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। 23 अक्तूबर को तारीख लगी है ।
विज्ञापन
वजीरगंज में आजिद की गिरफ्तारी और रिकवरी वारंट पर थाना पुलिस बार - बार न्यायालय में आख्या प्रेषित कर रही है कि अभियुक्त देहरादून में रह कर मजदूरी कर रहा है। लेकिन गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश नहीं किया जा रहा है न ही भरण पोषण की धनराशि जमा की जा रही है। इसमें अगली तिथि 13 नवंबर लगाई गई है।