{"_id":"615362c58ebc3e6296745ffd","slug":"court-badaun-news-bly4611840120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं : पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 25 साल कैद, एक लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं : पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 25 साल कैद, एक लाख जुर्माना
Wed, 29 Sep 2021 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायू
अमर उजाला नेटवर्क, बदायू
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:31 AM IST
सार
कोर्ट ने यह आदेश भी दिया है कि जुर्माने की रकम जमा होने पर पीड़ित बालिका को संपूर्ण धनराशि बतौर मुआवजा दी जाए।
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब एक साल पहले पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में नामजद व्यक्ति को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट तृतीय सुबोध वार्ष्णेय ने मुजरिम करार देते हुए 25 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने दोषसिद्ध मुजरिम पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
थाना हजरतपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने छह अक्तूबर 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी पांच वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्ची ने बताया कि धर्मवीर वाल्मीकि ने उसके साथ गलत काम किया है। वादी ने धर्मवीर उर्फ धुड़म्बे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विवेचना के बाद उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन
स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट सुबोध वार्ष्णेय ने अभियोजन की ओर से एडीजीसी जितेंद्र कुमार सिंह और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस को सुना। कोर्ट ने धर्मवीर को मुजरिम करार देते हुए 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने यह आदेश भी दिया है कि जुर्माने की रकम जमा होने पर पीड़ित बालिका को संपूर्ण धनराशि बतौर मुआवजा दी जाए।
विज्ञापन