फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Couple beaten by neighbours, four named

Budaun News: दंपती को पड़ोसियों ने पीटा, चार नामजद

Fri, 13 Feb 2026 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Couple beaten by neighbours, four named
उसहैत। सथरा गांव में चार लोगों पर घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित करनेश पुत्र दुर्गपाल ने बताया कि घटना सात फरवरी, शनिवार रात करीब 9:30 बजे की है। वह और उनकी पत्नी अपने घर पर थे। उनके पड़ोसी जगत व वीरेंद्र पुत्रगण रामदास, संतोष गुप्ता पुत्र रामप्रकाश और हजरजपुर थाना क्षेत्र के गांव गड़िया शाहपुर निवासी गौरव उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। करनेश ने इसका विरोध किया तो उन्होंने लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। अपने पति को बचाने आई पत्नी को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में पति-पत्नी दोनों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घायल दंपती ने जिला अस्पताल से अपना मेडिकल कराया। इसके बाद 12 फरवरी को रात में थानाध्यक्ष को नामजद तहरीर दी। एसआई हरिओम सिंह सिरोही ने बताया कि पीड़ित से प्राप्त शिकायत पर जांच पड़ताल के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed