फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Couple beaten and robbed; attempted gang-rape of the young woman.

Budaun News: प्रेमीयुगल को पीटकर की लूटपाट, युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 26 Sep 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten and robbed; attempted gang-rape of the young woman.
बदायूं। बिहार के जमुई में प्रेमीयुगल के साथ जैसी घटना उघैती थाना क्षेत्र के सराय बरौलिया गांव से करीब चार सौ मीटर दूर जंगल में होने का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो के मुताबिक, सिद्ध बरौलिया मंदिर के पास जंगल में कुछ युवकों ने प्रेमीयुगल को आपत्तिजनक हालात में पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने प्रेमीयुगल की पिटाई लगाई और 1500 रुपये लूट लिए। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की भी कोशिश की गई। वीडियो में युवती को गोद में उठाकर अश्लील फोटो भी खींचने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को चार नामजद सहित अन्य युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। तीन आरोपियों सुगेंद्र कुमार यादव, बेचैन जाटव और छोटे जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना 17 सितंबर दोपहर की बताई जा रही है। उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की बहन की ससुराल संभल जिले की कोतवाली क्षेत्र में है। युवती का वहां आना-जाना रहता है। बहन की ससुराल के पड़ोस में रहने वाले युवक से युवती का प्रेम-प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि 17 सितंबर की दोपहर युवती अपने दोस्त युवक के साथ बाइक से जंगल में घूमने गई थी। सड़क पर ही देसी शराब की दुकान है। वहां पर युवकों का झुंड खड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि युवक-युवती को बाइक से जंगल में जाते कुछ युवकों ने देख लिया। कुछ देर बाद युवक जंगल में गए और दोनों को पकड़ लिया। आरोपी युवकों ने युवक-युवती के साथ मारपीट कर युवक से 1500 रुपये छीन लिए थे। वहीं युवती के साथ दुर्व्यवहार किया था। अश्लील वीडियो और फोटो खींचे थे।
एसएसपी ने बताया कि 24 सितंबर को युवक-युवती के साथ दुर्व्यवहार करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की। वीडियो में दिख रही बाइक के नंबर से पुलिस संभल में युवक के घर पहुंची तब पूरी बात खुलकर सामने आ गई। वीडियो में आरोपियों के चेहरे साफ दिख रहे थे, इसलिए उनकी पहचान करने में भी ज्यादा समय नहीं लगा।
एसएसपी ने बताया कि घटना में सुगेन्द्र कुमार यादव निवासी ग्राम स्वरुपपुर, बेचैन जाटव निवासी ग्राम सराय बरोलिया, छोटे जाटव निवासी ग्राम सराय बरोलिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी जीतेश की तलाश की जा रही है।
उधर, शुक्रवार को एडीजी जोन रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी, एसएसपी अंकिता शर्मा व एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। घटना में 12 युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है।


---
घटना के संज्ञान में आने के बाद युवक और युवती से संपर्क किया गया। तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में बीएनएस एवं आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अन्य आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। - अंकिता शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed