फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Counting the full marathon, now fighting Adhykshi

मैराथन मतगणना पूरी, अब अध्यक्षी की लड़ाई

Tue, 03 Nov 2015 12:47 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 03 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
  जिला पंचायत चुनाव की 40 घंटे चली मैराथन मतगणना के बाद सोमवार की शाम तक सभी 51 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए।  परिणाम में देरी के कारण भाजपाइयों ने जिला पंचायत सभागार में जमकर हंगामा भी काटा। इस पर एडीएम की कई बार उनसे तीखी नोकझोक भी हुई। जिला पंचायत चुनाव में सपा को सत्ता की हनक का पूरा फायदा मिला। अघोषित रूप से लड़े सपा के सिपहसालारों ने करीब पैंतालीस फीसदी सीटों पर सफलता पाई है।
पिछली बार की चैपिंयन बसपा को इस बार उतनी सफलता नहीं मिली, जितनी उसको अपेक्षा थी। पिछला जिला पंचायत बोर्ड बसपा का था। बसपा की पूनम यादव अध्यक्ष हैं। उस समय 49 सीटें थीं, लेकिन नए परिसीमन में 51 सीटें हो गईं। बसपा ने दोबारा जिला पंचायत पर कब्जा के लिहाज से 49 सीटों पर समर्थित प्रत्याशी उतारे। इनमें सात प्रत्याशी जीतकर सदस्य बने हैं। वहीं भाजपा जिला पंचायत में शून्य से खड़ी हुई है। भाजपा ने 34 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे, तो आठ प्रत्याशी विजयी रहे। सपा ने कोई सूची नहीं जारी की। सपा ने बसपा से जिला पंचायत की सीट छीनने को सियासी कूटनीति का प्रयोग किया है। भाजपा और बसपा प्रत्याशी मिलाकर भी एक तिहाई नहीं है। इसलिए फिलहाल सपा को ही जिला पंचायत के अध्यक्ष पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन

बाक्स
मधु, प्रीति और दमयंती हो सकती हैं अध्यक्ष पद की दावेदार
बदायूं। किसी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद को दावेदार की घोषणा नहीं की है लेकिन एससी महिला के लिए सीट सुरक्षित होने के कारण सपा विधायक आशुतोर्ष मौर्य की बहन मधु चंद्रा इसके लिए प्रबल दावेदारी में है। इसी प्रकार बसपा ने पूर्व विधायक योगेंद्र सागर की पत्नी प्रीति सागर को और भाजपा ने मैल्हापुर से विजयी दमयंती वर्मा को अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
सबसे अधिक मतों से अंकुर, सबसे कम वोटों से जीते विराट
बदायूं। जिला पंचायत में आसफपुर सीट से अंकुर यादव 5390 वोटों से विजयी हुए हैं। इनकी जिले में सबसे बड़ी जीत मानी गई है। अंकुर यादव सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव के भतीजे हैं। इसके अलावा म्याऊं सीट से भाजपा समर्थित विराट दुबे सबसे कम मतों से विजयी हुए हैं। इनकी सबसे कम वोटो से जीत हुई है। इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी दलवीर सिंह यादव को हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed