{"_id":"d6e8c3b2e9e381af4f84312482a6356f","slug":"counseling-teachers-who-filed-the-petition-lodged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"याचिका दाखिल करने वाले शिक्षकों ने कराई काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याचिका दाखिल करने वाले शिक्षकों ने कराई काउंसिलिंग
बदायूं।
Updated Sat, 13 Feb 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाने की आस में कुछ शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन इन शिक्षकों को उम्मीद से ज्यादा ही मिल गया। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में याची शिक्षकों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला शिक्षकों के हक में सुना दिया। कोर्ट के अनुसार प्रदेश में हुई 72 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में बचे हुए पदों पर इन शिक्षकों को नियुक्ति देने का आदेश दे दिया। इसके बाद याची शिक्षकों नियुक्ति देने के लिए सभी बीएसए को काउंसिलिंग कर नियुक्ति पत्र देने का आदेश दिया गया।
शनिवार को बीएसए कार्यालय में सुबह से ही याची शिक्षकों की भीड़ लग गई, जिसको देखकर विभाग हरकत में आया और काउंसिलिंग के लिए काउंटर बना दिया। दोपहर तक सभी 35 प्रशिक्षु शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराई। बताते चलें कि जिले में 72 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुल लगभग 1600 पद रिक्त थे। इन पदों पर कटऑफ के जरिए शिक्षकों की नियुक्ति की जानी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार याची शिक्षकों को बिना किसी कटऑफ में शामिल किए नियुक्ति देने का आदेश दिया गया। अब इन शिक्षकों को छह माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण और क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा।