{"_id":"6500b986c66dfb125c013cc5","slug":"councilors-demanded-resolution-of-problems-badaun-news-c-123-1-bdn1001-4172-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सभासदों ने की समस्याओं के निस्तारण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सभासदों ने की समस्याओं के निस्तारण की मांग
Wed, 13 Sep 2023 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी में समस्याओं को लेकर चैयरमेन पति को ज्ञापन देते सभासदगण। संवाद
बिल्सी। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर के पति ओमप्रकाश सागर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा है कि इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है, जिस कारण संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इसलिए शीघ्र कीटनाशकों का छिड़काव एवं फागिंग कराई जाए। नगर में कई स्थानों पर नालियों के ऊपर पड़े लोहे के जाल एवं पुलिया टूट गए हैं जिन्हें सही कराया जाए। कुछ वार्डों में पथ-प्रकाश की व्यवस्था ठीक नही की गई है।
पालिका के कुछ कर्मचारी वार्ड सभासदों की बात को अनसुना कर अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे है, जिस पर नियंत्रण की आवश्यकता है। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों को 15 दिनों में पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाएंगे। इस दौरान अजीत सिंह गुर्जर, उमेश बाबू, मनीष असावा, राजीव कुमार माहेश्वरी, विकास बाबू, बनवारी लाल, तौफीक अंसारी आदि मौजूद रहे।