{"_id":"6ab6c930f7248276b4065d2e","slug":"corruption-in-the-system-of-duty-allocation-at-the-police-lines-three-officials-including-the-quartermaster-quartermasterline-major-suspended-badaun-news-c-123-1-bdn1038-174002-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने की व्यवस्था में भ्रष्टाचार, गणना मेजर समेत तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने की व्यवस्था में भ्रष्टाचार, गणना मेजर समेत तीन निलंबित
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस लाइन में तैनात सिपाहियों की ड्यूटी लगाने और उपस्थिति की निगरानी में बड़ी लापरवाही सामने आई है। निलंबित की गई महिला सिपाही आरती के प्रकरण की जांच में सिविल लाइंस के गणना मेजर विजय तोमर और गणना मुंशी अनुज व राजेश दोषी पाए गए। लेनदेन के जरिये ड्यूटी में खेल करने की बात सामने आई है। एसपी देहात की जांच के बाद एसएसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही के नौ माह से गैरहाजिर रहने के मामले में हुई विभागीय जांच के बाद की गई है।
पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही आरती के लाइन के गणना मेजर और गणना मुंशी से सांठगांठ करने के बाद से करीब नौ महीने से अपने घर हाथरस में रह रही थी। गणना मेजर और गणना मुंशी की ओर से किसी आपात स्थिति को छोड़कर महिला सिपाही की ड्यूटी भी नहीं लगाई जाती थी। इसके बाद से वह अपने घर पर ही रहकर हर माह वेतन ले रही थी।
मामले की एक्स पर शिकायत होने के बाद प्रांरभिक जांच में शिकायत सही पाई गई थी। इसके बाद महिला सिपाही आरती को एसएसपी अंकिता शर्मा ने निलंबित कर दिया। प्रारंभिक जांच के बाद एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया को विभागीय जांच सौंपी गई। जांच में ड्यूटी लगाने और गणना संबंधी जिम्मेदारियों में गणना मेजर और दोनों गणना मुंशियों की लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन
जांच में यह भी पाया गया कि पुलिस लाइन में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी और उपस्थिति की निगरानी में अपेक्षित सतर्कता नहीं बरती गई। संबंधित कर्मचारियों की भूमिका और लापरवाही को गंभीर मानते हुए जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी गई। इसके बाद एसएसपी ने तीनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
पुलिस विभाग में गणना शाखा की जिम्मेदारी सिपाहियों की उपस्थिति और ड्यूटी व्यवस्था से जुड़ी होती है। ऐसे में लंबे समय तक किसी कर्मचारी के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के बावजूद इसकी प्रभावी निगरानी नहीं होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। विभागीय जांच के आधार पर अब तीनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
-- -
प्रारंभिक जांच के बाद विभागीय जांच एसपी ग्रामीण को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद लाइन के गणना मेजर और गणना मुंशी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। - अंकिता शर्मा, एसएसपी