{"_id":"5f3c174d8ebc3e4ae528ec28","slug":"corruption-badaun-news-bly4166645105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बरसात में ही ढह गया निर्माणाधीन नाला, जेई का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बरसात में ही ढह गया निर्माणाधीन नाला, जेई का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। स्थानीय नगर पालिका द्वारा नगर के भागीरथी मार्ग (कछला रोड) पर महेश बाल इंटर कॉलेज से रंजना हॉस्पिटल तक बनाया गया नाला बीते दिन पहली ही बरसात में ढह गया। पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए उससे वसूली करने एवं पालिका के अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक माह का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया है।
पालिका द्वारा इस नाले के निर्माण पर करीब 22 लाख रुपये की धनराशि व्यय की गई है। इसकी गुणवत्ता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह नाला एक बरसात को भी नहीं झेल सका और भरभराकर गिर गया। इससे पालिका के निर्माण कार्यों पर प्रश्न चिह्न लगना शुरू हो गया है। चेयरमैन ने इसे गंभीरता से लेते हुए नाला निर्माण करने वाले ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही इसकी वसूली करने एवं पालिका के अवर अभियंता विनय कुमार से स्पष्टीकरण मांगते हुए उनका एक माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पालिका में निर्माण पटल का कार्य देख रहे लिपिक को भी निलंबित किया जाएगा।