{"_id":"5e80d14c8ebc3e6f9507b99b","slug":"corona-relief-isolation-ward-badaun-news-bly4011333138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः गांवों में 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः गांवों में 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना महामारी से लड़ने की तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्राम सभा स्तर पर भी 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। इसका जिम्मा बीडीओ की देखरेख में ग्राम प्रधानों को दिया गया है। काफी गांवों के प्राथमिक स्कूलों में आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार हो गए हैं। इसके साथ ही प्रधानों के साथ आशा वर्कर और आंगनबाड़ी के जरिए गांवों में दूसरे प्रांतों से लौटे लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू है। इस दौरान हजारों की संख्या में मजदूर भी गैर प्रांतों से वापस लौट रहे हैं। डीएम ने सभी ग्राम पंचायतों में बीडीओ, सचिव और प्रधान को गांवों के बाहर 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद में ग्राम पंचायतों में आइसोलेशन वार्ड बनने शुरू हो गए है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में प्रधान, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की सूची तैयार कर रही हैं। और उस सूची को जिला प्रशासन के लिए मुहैया कराई जा रही है। ताकि उनके बारे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी हो सके ।
दबतोरी। बीडीओ आसफपुर संतोष कुमार ने डीएम के निर्देश के बारे में ब्लॉक के सभी प्रधानों को अवगत करा दिया हैं। सभी गांवों के बाहर 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। ताकि अगर किसी गांव में कोई कोरोना संदिग्ध मरीज मिलता है, तो गांव में ही उसे आइसोलेट कर इलाज किया जा सके।