फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona positive case

सहसवान मस्जिद में कोरोना पॉजिटिव मिला, प्रशासन ने मस्जिद के ढाई किलोमीटर के दायरे को किया सील

Tue, 07 Apr 2020 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
बदायूं/ सहसवान। सहसवान कस्बे में तहसील के नजदीक स्थित मस्जिद में कोरोना पॉजिटिव मिलने से आसपास का ढाई किलोमीटर का दायरा सील कर दिया गया है, जिससे कस्बे में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं। पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं मस्जिद के नजदीक रहने वाले लोगों को अपने घर में क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से लोगों में दहशत है और समूचे नगर में माहौल कर्फ्यू जैसा हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद जैसे ही पता चला कि मुंबई बटाला के छह लोगों में से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है कि स्वास्थ्य विभाग हिल गया। विभागीय अधिकारियों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। कुछ अधिकारी जिला अस्पताल की ओर दौड़े तो कुछ पॉजिटिव को लेवल वन के अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी में जुट गए। वहीं डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया, एसडीएम लालबहादुर, सीओ रामकरन सहसवान कस्बा जा पहुंचे। उनके अलावा चिकित्सकों की एक टीम पहुंच गई। सहसवान कस्बे में ढाई किलो मीटर तक का दायरा सील कर दिया गया। किसी व्यक्ति इस इलाके में घुसने की अनुमति नहीं है। जो लोग आसपास रह रहे हैं, उन्हें अपने घर में ही क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। उन्हें ये भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने घर के दरवाजे तक पर न खड़ें हों। जिस मस्जिद में ये लोग ठहरे थे, उस मस्जिद के अलावा पूरा इलाका सैनिटाइज कराया गया है। इलाके में जहां-जहां पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन
तहसील क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया। इस इलाके में जिन स्थानों से एंट्री होती है। उन स्थानों पर बैरियर लगा दिया गया है। बाकी इधर से किसी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है। अन्य लोगों को आने-जाने के लिए बाहरी साइड में रूटडायवर्जन किया गया। वैसे पूरा इलाका लॉकडाउन में रहेगा। अब किसी को भी घर से बाहर निकले की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो भी सड़क पर निकलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वार्ड में भर्ती सात संदिग्धों की दोबारा होगी जांच
जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में इस समय सात लोग क्वारंटीन हैं। इनमें पांच मुंबई बटाला के हैं और दो स्थानीय नागरिक हैं। जबकि बटाला के एक पॉजिटिव को बरेली भेज दिया गया है। इससे जिला अस्पताल प्रशासन और अलर्ट हो गया। जो लोग इस समय क्वारंटीन हैं, उनके दोबारा सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
महाराष्ट्र के ये लोग 14 फरवरी को सहसवान आए थे। इन्हें आए हुए 50 दिन हो गए हैं लेकिन ये व्यक्ति कैसे संक्रमित हुआ। इसके संपर्क में कितने लोग आए और कैसे आए, इसकी जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। जो लोग संपर्क में आए हैं। उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। बाकी लोगों को तलाश किया जा रहा है। - अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी

कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है, इसके लक्षण दो से 14 दिन के बीच में दिखने लगते हैं। मुंबई बटाला के लोग एक अप्रैल से क्वारंटीन हैं। शुक्रवार से ये जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में है। संभवता युवक हाल में ही किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया होगा। तभी वह कोरोना पॉजिटिव हो गया। फिलहाल उसे बरेली भेज दिया गया है। बाकी लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
- डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed