फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona positive

खेड़ा नवादा में दो प्राइवेट हॉस्पिटल के कर्मचारी और जिला कारागार के 29 बंदियों समेत 59 कोरोना पॉजिटिव

Wed, 19 Aug 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
corona positive
बदायूं। मंगलवार रात आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इजाफा हुआ है तो वहीं जिला कारागार में कोरोना पॉजिटिव बंदियों की संख्या और बढ़ गई है। रात जेल में 29 बंदी और पॉजिटिव मिले हैं। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। समरेर स्वास्थ्य केंद्र के एक लैब असिस्टेंट और शहर के एक प्राइवेट चिकित्सक समेत दो प्राइवेट हॉस्पिटल के एक-एक कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास मंगलवार रात 59 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार सुबह भी एक स्वास्थ्य टीम जिला कारागार पहुंची। टीम ने जेल के बंदियों के सैंपल लेकर जांच की। सैंपलिंग के दौरान जिला कारागार में 29 बंदी पॉजिटिव पाए गए। उधर, खेड़ा नवादा के प्राइवेट मेट्रो हॉस्पिटल का एक कर्मचारी और उसके पास स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल का एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। इससे दोनों अस्पतालों को 48 घंटे के लिए बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, खेड़ा नवादा में तीन लोग और पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, पंजाबी मंदिर एक और सुभाष चौक के बच्चों वाले प्राइवेट चिकित्सक भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा बिल्सी इलाके में एक, आसफपुर इलाके में छह, कुंवरगांव इलाके में तीन, उझानी इलाके में एक, वजीरगंज इलाके में दो, बिसौली इलाके में दो, सहसवान इलाके में एक और समरेर क्षेत्र में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक समरेर स्वास्थ्य केंद्र के एक लैब असिस्टेंट शामिल हैं। इससे समरेर स्वास्थ्य केंद्र भी 48 घंटे के लिए बंद करा दिया गया है। बाकी मंगलवार को शाम तक 1096 सैंपल एकत्र किए गए। उन्हें शाम के समय जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

समरेर स्वास्थ्य केंद्र 48 घंटे के लिए बंद
दातागंज। समरेर स्वास्थ्य केंद्र के एक चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र को पहले सैनिटाइज कराया गया। उसके बाद केंद्र को 48 घंटे के लिए बंद करा दिया गया है। इसके कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता कैंपस में कोरोना की दहशत
सहसवान। मंगलवार को उप निबंधक कार्यालय सहसवान में एक प्रलेखक और उनके बहनोई पूर्व पालिका सदस्य कोरोना संक्रमित निकले हैं। इससे अधिवक्ता कैंपस में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके संपर्क में आने वालों की खोजबीन शुरू कर दी है। प्रलेखक मोहल्ला चौधरी के रहने वाले हैं। उनकी 58 साल उम्र है। वह 12 तारीख को फोर्टीज वसंत कुंज हॉस्पिटल में उनका सैंपल लिया गया था जिसमें वह पॉजिटिव निकले हैं। डॉ. इमरान हसन सिद्दीकी ने बताया कि एक टीम भेजकर सर्वे करा लिया गया है। बुधवार को सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed