{"_id":"5eaef7f28ebc3e906e127fb4","slug":"corona-negative-report-badaun-news-bly404705451","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरी सराय के कोरोना पॉजिटिव समेत तीन मरीज स्वस्थ्य होकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधरी सराय के कोरोना पॉजिटिव समेत तीन मरीज स्वस्थ्य होकर लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर का पहला और जिले के तीसरे कोरोना पॉजिटिव समेत तीन मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। तीनों को बरेली से छुट्टी मिल गई है। इनमें भवानीपुर खल्ली और मुंबई के युवक को सहसवान के नगर पालिका में क्वारंटीन किया गया है। जबकि शहर के युवक को होम क्वांरटीन किया गया है।
जालंधरी सराय मोहल्ले का युवक 14 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव निकला था। उससे चार दिन पूर्व उसे जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने जब उसकी हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि युवक कुछ दिन पहले वह दिल्ली से लौटा था। जब तक उसकी सैंपल रिपोर्ट आई, तब तक वह कई लोगों के संपर्क में आ चुका था। इससे उसकी मां, भाई और दो रिश्तेदार भी कोरोना संक्रमित हो गए। 14 अप्रैल को ही सहसवान के भवानीपुर खल्ली का एक युवक संक्रमित निकला था। जो आंध्र प्रदेश के दूसरे संक्रमित के संपर्क में आया था। इसके दूसरे दिन यानी 15 अप्रैल को मुंबई के बडाला का दूसरा युवक संक्रमित निकला था। तीनों को इलाज के लिए बरेली भेजा गया था। बताते हैं कि रविवार को तीनों की आखिरी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इस पर रविवार शाम तीनों को बरेली से छुट्टी दे दी गई। उन्हें एंबुलेंस से बदायूं लाया गया। सबसे पहले जालंधरी सराय के युवक को होम क्वांरटीन कराया गया। उसके बाद मुंबई और भवानीपुर खल्ली निवासी युवक को सहसवान के नगर पालिका में क्वारंटीन किया गया है।
जिले के तीन और कोरोना संक्रमित ठीक हो गए हैं। उनको बरेली से डिस्चार्ज किया गया है। तीनों को क्वारंटीन करा दिया गया है। अब तक पांच मरीज ठीक हो चुके हैं। ये जिले के लिए अच्छी खबर है। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ