{"_id":"5e7a317a8ebc3e76b00668e9","slug":"corona-effect-badaun-news-bly40068547","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफः पुलिस ने पब्लिक से बनाई दूरी, थाने और पुलिस ऑफिस के गेट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफः पुलिस ने पब्लिक से बनाई दूरी, थाने और पुलिस ऑफिस के गेट बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पुलिस ने भी पब्लिक से दूरी बना ली है। पुलिस दफ्तर और चौबीस घंटे खुले रहने वाले थानों के दरवाजे पर मंगलवार से फरियादियों के लिए बंद हो गए। अब केवल अफसरों और पुलिस कर्मियों को अंदर जाने दिया जा रहा है।
जब से जिले में कोरोना वायरस के संदिग्धों की एंट्री हुई है, तभी से पुलिस इसको लेकर बेहद सक्रिय है। प्रत्येक थानों और यूपी-112 को सैनिटाइजर, मास्क उपलब्ध करा दिए गए हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग छोटे-छोटे मामले लेकर थाने और पुलिस कार्यालय पहुंच रहे हैं, जिससे वहां बेवजह भीड़ लगा रहे हैं। इस भीड़ को रोकने के लिए एसएसपी कार्यालय के दोनों गेट बंद कर दिए गए हैं। यहां सिर्फ अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और बेहद जरूरी मामलों में प्रवेश दिया जा रहा है।
थाना के गेट पर रखवाए सैनिटाइजर
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक थाने में फरियादियों के लिए गेट तो बंद नहीं किए गए हैं, लेकिन बिना सैनिटाइजर लगाए प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। एसओ इंद्रेश कुमार ने बताया कि थाने के गेट पर सैनिटाइजर, साबुन और पानी की बाल्टी रखवा दी गई है। कोई भी फरियादी आता है तो पहले गेट पर अपने हाथ धोता है। उसके बाद थाने में प्रवेश दिया जा रहा है। इसी तरह पुलिस कर्मी भी समय-समय पर अपने हाथ सैनिटाइज कर रहे हैं।