{"_id":"609829c28ebc3e374e680a3d","slug":"corona-death-badaun-news-bly446149142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से कॉलेज के प्रवक्ता और उनकी पत्नी समेत आठ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से कॉलेज के प्रवक्ता और उनकी पत्नी समेत आठ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना संक्रमण लगातार लोगों की जान ले रहा है। शनिवार रात से लेकर रविवार शाम तक कोरोना संक्रमण से एसके इंटर कॉलेज के प्रवक्ता और उनकी पत्नी समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी के अंतिम संस्कार कर दिए गए हैं।
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रवक्ता विशाल रस्तोगी (55) मूलरूप से काली सड़क निवासी थे। बताते हैं कि पंचायत चुनाव में उन्होंने वजीरगंज इलाके में सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में काम किया था। 20 अप्रैल को वह पंचायत ड्यूटी से वापस लौटे। 26 अप्रैल को उनकी तबीयत बिगड़ गई। जब उनकी जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले। इससे उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार तड़के उनकी मौत हो गई। जब इसके बारे में उनकी पत्नी नीटू रस्तोगी ने सुना तो उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। उनके एक बेटा और एक बेटी है। दोनों अविवाहित हैं। इधर, ग्राम दहेमी में चारू पटेल नाम के युवक की कोरोना से मौत हुई है।
वहीं सैदपुर में मोहल्ला दर्जी चौक निवासी हनीफ खां (65) दो सप्ताह से बीमार थे। उन्हें कोरोना हो गया था। इससे ऑक्सीजन स्तर काफी कम था। परिवार वाले उन्हें मुरादाबाद ले गए,जहां रात करीब 11 बजे घर आने पर उनकी मौत हो गई। कस्बे में ही रेखादेवी (58) पत्नी दीप चंद की मौत हो गई। उनका भी ऑक्सीजन स्तर कम था। उनके अलावा पूर्व में डीएम के स्टेनो रहे कमल शर्मा की पत्नी की मौत हो गई। इधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
बुखार से महंत समेत चार की मौत
म्याऊं में दातागंज तिराहे पर स्थित धर्मशाला में हनुमान मंदिर के महंत रामचंद्र (90) की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे उनकी मौत हो गई। उन्हें दो दिन से सर्दी बुखार था। वह मूलरूप से शाहजहांपुर के ब्लॉक जैतीपुर के गांव खादर नवादा के निवासी थे। उनके परिवार वाले शव को अपने घर ले गए हैं। इधर, मूसाझाग के मुड़सेना गांव में होतेलाल (50) और ओमकार (50) की बुखार आने से मौत हुई है। वहीं कुंवरगांव कस्बे के नरेश चंद्र श्रीवास्तव (50) ट्यूबवेल ऑपरेटर थे। उनकी रविवार सुबह अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें भी बुखार था।