{"_id":"6305355959098b079e44afad","slug":"corona-badaun-news-bly495300831","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: कोल्ड चेन में वैक्सीन लगभग खत्म, बूस्टर डोज का काम थमा, कोरोना के 12 रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: कोल्ड चेन में वैक्सीन लगभग खत्म, बूस्टर डोज का काम थमा, कोरोना के 12 रोगी मिले
Wed, 24 Aug 2022 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:45 AM IST
सार
जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त बूस्टर डोज देने का अभियान 15 जुलाई से शुरू किया गया था। 30 सितंबर तक बदायूं में 19 लाख लोगों को बूस्टर डोज देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोल्ड चेन में वैक्सीन लगभग खत्म होने के कारण कोरोना की बूस्टर डोज देने का काम थमने लगा है। मंगलवार को कार्यस्थल पर सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षा टीका नहीं लगाया जा सका। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने औपचारिकता के लिए कुछ स्थानों पर बूस्टर डोज लगाई। सोमवार को जिले को वैक्सीन की तीन हजार डोज की सप्लाई मिली थी, जो नाकाफी रही।
जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त बूस्टर डोज देने का अभियान 15 जुलाई से शुरू किया गया था। 30 सितंबर तक बदायूं में 19 लाख लोगों को बूस्टर डोज देने का लक्ष्य रखा गया है।
जिले को लखनऊ कोल्ड चेन से मांग के अनुरूप वैक्सीन की सप्लाई नहीं मिल सकी। ऐसे में सोमवार से टीकाकरण की रफ्तार कम हो गई। सोमवार को सरकारी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर बूस्टर डोज का अभियान चलाया गया तो वैक्सीन की कमी के चलते 22 लोगों को ही सुरक्षा टीका लगाया जा सका।
विज्ञापन
मंगलवार को कोल्ड चेन में नाम मात्र के लिए वैक्सीन बची। ऐसे में कोई विशेष अभियान न चलाकर जिले में औपचारिकता के लिए टीकाकरण किया गया, ताकि टीकाकरण शून्य न हो। अब तक जिले में 3.25 लाख लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। अब वैक्सीन की कमी के कारण बूस्टर डोज देने का काम थम गया है। ऐसे में प्रदेश स्तर पर जिले की रैंकिंग गिरना भी तय है।
उझानी सीएचसी के डॉक्टर समेत कोरोना के 12 रोगी मिले
मंगलवार को भी जिले में कोरोना के 12 नए रोगी मिले हैं। इनमें उझानी सीएचसी के डॉ. निरंजन सिंह गंगवार भी शामिल हैं। जिले में मंगलवार को छह रोगी स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ सक्रिय रोगियों की संख्या अब 51 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को 2014 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें 1003 की आरटीपीसीआर और 1011 की एंटीजन जांच कराई गई। एंटीजन जांच में 12 लोगों को संक्रमण पाया गया। शहर में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि नए मिले रोगियों को ट्रेस किया जा रहा है। जो रोगी ट्रेस हो गए हैं उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं। सोमवार को 12 नए रोगी मिले हैं वहीं छह रोगी स्वस्थ भी हुए हैं।
मांग के अनुरूप वैक्सीन की सप्लाई न मिलने के कारण कोल्ड चेन में वैक्सीन लगभग खत्म होने हो है। ऐसे में बूस्टर डोज के काम पर असर पड़ रहा है। मंगलवार को वैक्सीन की कमी के कारण सीमित स्थानों पर टीकाकरण किया गया। वैक्सीन की जल्द आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।
-डॉ.मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण