फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

92 संक्रमित स्वस्थ हुए, 54 नए रोगी मिले

Sat, 05 Feb 2022 06:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 06:35 PM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 357 हो गई है। शनिवार को 92 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए तो 54 नए रोगी भी मिले। 353 लोग अब भी होम क्वारंटीन हैं। चार संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें दो का इलाज एल-टू अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1958 लोगों के सैंपल लिए थे। इनकी जांच रिपोर्ट शनिवार को आ गई है। 54 लोग संक्रमित निकले हैं। काफी समय के बाद शहर में मिले नए संक्रमितों की संख्या कम हुई है। शनिवार को शहर में चार संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा उसावां में 10, सालारपुर और इस्लामनगर में छह-छह, आसफपुर और म्याऊ में चार-चार, उझानी और बिसौली में दो-दो, दहगवां, वजीरगंज, दातागंज, अंबियापुर में एक-एक नया संक्रमित मिला है। चार संक्रमित दूसरे जिलों के हैं।
विज्ञापन

शनिवार को 54 नए संक्रमित मिलने और 92 के स्वस्थ होने के साथ जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 357 हो गई है। इनमें 353 संक्रमित होम क्वारंटीन हैं और चार अस्पतालों में भर्ती हैं। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि संक्रमितों की संख्या में अब कमी आ रही है। लोगों को कोरोना गाइड लाइन का गंभीरता से पालन करने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed