{"_id":"61fad9b08a01c100543b9b3d","slug":"corona-badaun-news-bly474322415","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 नए संक्रमित मिले, 58 लोग स्वस्थ भी हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 नए संक्रमित मिले, 58 लोग स्वस्थ भी हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीमी हो रही है। नए मिलने वाले संक्रमितों की संख्या घटने और स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने के साथ अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या घट कर 381 पर आ गई है। बुधवार को जिले में 52 नए संक्रमित मिले हैं।
जनवरी के दूसरे सप्ताह के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी बढ़ गई थी। इस दौरान एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 250 के पार हो गई थी। इसके चलते जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या एक हजार को पार कर गई थी। मंगलवार को जिले में 2148 लोगों को सैंपल लिया गया था। इनकी जांच रिपोर्ट बुधवार हो आ गई। कुल 52 नए संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 58 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या अब 381 हो गई है। इनमें 376 लोग क्वारंटीन हैं। पांच लोगों का इलाज चल रहा है।
52 नए संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 165 लोगों को ट्रेस भी किया गया है। इन सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि अब संक्रमण की रफ्तार और कम होने की उम्मीद है। टीकाकृत लोगों की संख्या बढ़ने के साथ सुरक्षा कवच तैयार हो रहा है। हालांकि, संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। कंट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि बुधवार को 52 नए संक्रमित मिले हैं। 58 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को चाहिए कि गंभीरता से गाइड लाइन का पालन करें। संवाद