{"_id":"61d9f5be7fe4f37b72183e20","slug":"corona-badaun-news-bly4719596125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ने लगे हालात, कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ने लगे हालात, कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में वैक्सीनेशन का जायजा लेते डीआईओएस। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। लोगों की लापरवाही और कोरोना गाइड लाइन का पालन न होना भारी पड़ सकता है। शनिवार को जिले में कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। शनिवार को दो लोग स्वस्थ भी हो गए।
शुक्रवार को जिले में कुल 2816 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 1483 लोगों की आरटीपीसीआर और 1333 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इनमें कुल 19 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा आठ संक्रमित शहर में मिले हैं। इसके अलावा दहगवां में तीन, उझानी में दो, जगत, वजीरगंज, सालारपुर और इस्लामनगर में एक-एक संक्रमित मिला है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री के साथ उनके संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग शुरू कर दी है। संक्रमितों के परिवारों के साथ उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
विशेेषज्ञ पहले ही आगाह कर चुके हैं कि फरवरी के अंत तक कोरोना की तीसरी लहर चरम पर होगी। जनवरी का पहला सप्ताह शुरू होने के साथ ही जिले में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इसके बावजूद लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे। इतना ही नहीं मास्क का इस्तेमाल और दो गज की दूरी को भी दरकिनार किया जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में हालात बिगड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
-
शनिवार को जिले में 19 नए संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा आठ संक्रमित शहर में हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 180 लोगों को ट्रेस कर उनके सैंपल लिए गए हैं। कोरोना गाइड लाइन का पालन गंभीरता से न होने के कारण संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है।
-डॉ. अनिल शर्मा, एसीएमओ/नोडल अधिकारी संक्रामक रोग नियंत्रण सेल
-
संक्रमितों के संपर्क में आए 180 लोग ट्रेस किए गए
शनिवार को जिले में मिले 19 लोगों के संपर्क में आए 180 लोगों को ट्रेस किया गया है। इन सभी के सैंपल लिए गए हैं। रविवार को इनकी जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद संक्रमितों की संख्या में और भी इजाफा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। गौर करने वाली बात यह कि नए मिलने वाले संक्रमितों में ज्यादातर ऐसे हैं जो पहले संक्रमितों के संपर्क में आ चुके हैं या फिर यह लोग दूसरे राज्यों और जिलों से आए हैं।
-
किशोर-किशोरियों के शत प्रतिशत टीकाकरण को 14 मजिस्ट्रेट तैनात
जिले में 15 से 18 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों को शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए डीएम दीपा रंजन ने 46 केंद्रों पर 14 मजिस्ट्रेट को बतौर पर्यवेक्षण अधिकारी नामित किया है। दरअसल, जिले में 15 जनवरी तक 2.19 लाख किशोर-किशोरियों का कोरोना का पहला टीका लगाया जाना है। जिले को प्रतिदिन 20 हजार का लक्ष्य मिला है, लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण नहीं हो पा रहे। ऐसे में डीएम दीपा रंजन ने पर्यपेक्षण अधिकारी नामित किए हैं। इनमें सभी एसडीएम के साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इस बीच शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने भी कॉलेजों में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों का जायजा लिया। संवाद
-
बारिश और बूंदबांदी के बीच 28 हजार से ज्यादा लोगों ने लगवाया टीका
बदायूं। शनिवार को जिले में बारिश और बूंदाबांदी के बीच 28404 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इनमें दूसरा टीका लगवाने वालों की संख्या 19339 और किशोर-किशोरियों की संख्या 3299 है। शनिवार को किशोर-किशोरियों के टीकाकरण की रफ्तार कम हो गई है।
शासन का जोर फरवरी से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाने पर है। 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हुआ था। 15 जनवरी तक 2.19 लाख छात्र-छात्राओं को टीका लगाया जाना है, लेकिन यहां टीकाकरण रफ्तार नहीं पकड़ रहा। शनिवार को जिले में 3299 किशोर और किशोरियों को ही टीका लगाया जा सका। बारिश और बूंदाबांदी के बीच 6773 लोगों ने कोरोना का पहला टीका लगवाया। रविवार को भी टीकाकरण किया जाएगा। 10 जनवरी से जिले में बूस्टर डोज देने का काम किया जाएगा। बूस्टर डोज पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स को दी जाएगी। इसके लिए भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि शनिवार को जिले में 84 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 28 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया है। संवाद