{"_id":"5f70d90e8ebc3e9bd0125604","slug":"corona-badaun-news-bly421359362","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रांश नगर का एक परिवार और एसबीआई बिसौली के कर्मचारियों समेत 19 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रांश नगर का एक परिवार और एसबीआई बिसौली के कर्मचारियों समेत 19 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के परिवार के बाद चित्रांश नगर मोहल्ले के एक परिवार के लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस परिवार में नौ लोग शामिल हैं। उनके अलावा एसबीआई बिसौली के तीन कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को आसरा आवास भेजा जा रहा है।
रविवार रात स्वास्थ्य विभाग के पास 388 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इनमें 19 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि 369 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक रविवार को भी जिले के अलग-अलग स्थानों पर टीमों को भेजा गया। रविवार होने की वजह से सुबह से लेकर शाम तक 690 सैंपल एकत्र किए गए। इस दौरान रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से कराई गई जांच में रिजोला गांव में एक युवक, एसबीआई बिसौली के तीन कर्मचारियों समेत चार लोग पॉजिटिव निकले हैं। इनके अलावा अंबियापुर एक, रजी चौक पर एक व्यापारी, उझानी कस्बे में दो संक्रमित निकले हैं।
इधर, शहर के चित्रांश नगर मोहल्ले में एक दंपती, उनका बेटा, पुत्र बधू, नाती, नातिन समेत नौ लोग पॉजिटिव निकले हैं। पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही भी पॉजिटिव पाया गया है। सभी को आसरा आवास भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने पकड़े थे चार अफीम तस्कर, दो निकले कोरोना पॉजिटिव
शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस ने कबूलपुरा इलाके से जिन अफीफ तस्करों को पकड़ा था। उनमें दो तस्कर कोरोना पॉजिटिव निकले। बताते हैं कि उनके पास से नौ सौ ग्राम अफीम बरामद हुई थी। शनिवार दोपहर के समय एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी और इंस्पेक्टर विनोद कुमार चाहर मौजूद रहे थे। शाम के समय उनकी कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई। तो उनमें दो कोरोना पॉजिटिव निकले। इससे कोतवाली पुलिस में भी हड़कंप मचा हुआ है। उन्हें पकड़ने वाले पुलिस कर्मी शक के दायरे में आ गए हैं।