फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

विकास भवन पहुंचा कोरोना संक्रमण, लिपिक और चिकित्सक समेत 29 कोरोना पॉजिटिव

Tue, 11 Aug 2020 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। जिला कारागार के बंदियों और पुलिस लाइन के रिक्रूट सिपाहियों को निशाना बनाने वाला कोरोना संक्रमण विकास भवन में पहुंच गया है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 29 संक्रमित मिले। इनमें विकास भवन के दो लिपिक, सीडीओ आवास के सफाई कर्मचारी समेत चार कर्मचारी पॉजिटिव निकले हैं, तो वहीं बिनावर में तैनात चिकित्सक और उनका बेटा संक्रमित पाया गया है। बिनावर स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे और विकास भवन 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सीडीओ निशा अनंत ने विकास भवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना टेस्ट करवाकर तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात आई कोरोना पॉजिटिवों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को चौंकाने वाली रही। रात स्वास्थ्य विभाग के पास कुल 269 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 240 सैंपल निगेटिव निकले। जबकि 29 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बताते हैं कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम विकास भवन पहुंची थी। टीम ने मनरेगा कार्यालय के कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच की। जिसमें मनरेगा कार्यालय के एक लिपिक, कनिष्ठ लिपिक, सीडीओ आवास का सफाई कर्मचारी और एक अन्य कर्मचारी पॉजिटिव मिला। इनके अलावा लिपिक की पत्नी और एक कर्मचारी की पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई है। इनके अलावा बिनावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक चिकित्सक और उनका बेटा कोरोना संक्रमित पाया गया है। तो वहीं वन विभाग में तैनात एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

इनके अलावा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर में दो परिवार और उसके आसपास के 15 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस मोहल्ले में एक दिन पहले एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई थी। जिस पर मोहल्ले के लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें ये 15 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि नेकपुर मोहल्ले में चार, शिवपुरम में तीन, कबूलपुरा एक, साहूकारा मोहल्ला एक और एक जिला अस्पताल में पॉजिटिव मिला है। देहात क्षेत्र में एक वजीरगंज और एक दातागंज इलाके में संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जांच को भेजे 873 सैंपल
रोज की तरह मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले के अलग-अलग स्थानों के लिए रवाना हुईं। सुबह से लेकर शाम तक सैंपलिंग कार्य चलता रहा। इस दौरान 873 सैंपल एकत्र किए गए। विभाग ने सभी सैंपल शाम को जांच के लिए भेज दिए हैं।

घटपुरी स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे के लिए बंद, कराया सैनिटाइज
बिनावर (बदायूं) मंगलवार को घटपुरी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक चिकित्सक और उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव निकला। बताते हैं कि चिकित्सक कोविड हॉस्पिटलों में ड्यूटी कर रहे थे, जिससे वो भी संक्रमित हो गए। इससे स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे के लिए बंद करा दिया गया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. ख्यालीराम राठौर ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे के लिए बंद किया गया है। बाकी सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed