फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

कोविड अस्पताल पहुंचे अफसर, खाने से लेकर कंट्रोल रूम की व्यवस्था को परखा

Tue, 30 Jun 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं/ उझानी। कोविड-19 को लेकर बनाये गए जिले के नोडल अधिकारी संतोष कुमार ने सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी उझानी, आसरा आवास और बड़े सरकार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था और सुविधाओं की हकीकत को परखा। साथ अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाने के मीनू की लिस्ट बाहर चस्पा की जाए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सभी जिलों के नोडल अधिकारियों को बदल दिया गया हैं, ऐसे में जिले के नोडल अधिकारी के तौर पर बनाये गए संतोष कुमार रविवार शाम को जनपद में पहुंच गए। और उन्होंने सोमवार सुबह ही जनपद में उन जगहों का दौरा किया। जहां पर कोविड-19 से संबंध है। इसके तहत उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। वहां पर उन्होंने कोविड के भर्ती मरीजों को देखा। साथ ही उन्हें दिये जाने वाले खाने को देखा। उसके बाद में उन्होंने उझानी सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां पर अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कंट्रोल रूम में संक्रमितों से जुड़ी जानकारियों पर गौर किया। अफसरों ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि वह इलाज को लेकर संक्रमितों का विशेष ख्याल रखें। उन्हें बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाए। करीब एक घंटे तक परिसर में रहे अफसरों ने स्वास्थ्य कर्मियों के हौसले की तारीफ की। बाद में वह संक्रमितों समेत स्वास्थ्य कर्मियों को भोजन से लेकर नाश्ता मुहैया कराने वाले कांट्रेक्टर की रसोई देखने के लिए भी पहुंचे। अस्पताल भेजे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। उझानी में चिकित्साधिकारी डॉ. सुयश दीक्षित, ईओ डीके रॉय, आदि मौजूद रहे। वहीं उन्होंने आसरा आवास और बड़े सरकार को भी देखा। इस दौरान एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य, सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिपाहियों समेत सात स्वास्थ्य कर्मियों का ब्लड सैंपल भेजा
उझानी रविवार शाम कोविड-19 अस्पताल में भर्ती बदायूं निवासी कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति को लेकर अस्पताल गेट पर तैनात दो सिपाहियों समेत सात लोग परेशानी में पड़ गए। दो सिपाहियों और एक स्वास्थ्य कर्मी से संक्रमित ने अंदर जाते समय बात कर ली। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी चार और सहकर्मियों के संपर्क में आ गया। चिकित्साधिकारी डॉ. सुयश दीक्षित को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने सोमवार को सातों कर्मियों की कोरोना जांच को ब्लड सैंपल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed