फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

संक्रमित वकील के पहुंचने पर न्यायालय 24 घंटे के लिए बंद

Tue, 30 Jun 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। शहर में कोरोना पॉजिटिव निकले पिता-पुत्र की हिस्ट्री कुछ ज्यादा लंबी निकलने वाली है। उन्होंने कोरोना वैश्विक महामारी में रखी जाने वाली सावधानियों को जैसे हवा में उड़ा दिया। सामाजिक दूरी और होम क्वांरटीन होना तो दूर वे पूरे मोहल्ले में घूमे, बाजार में शॉपिंग की, फिर न्यायालय भी गए। जब इसके बारे में प्रभारी जिला जज राजकुमार सिंह को जानकारी हुई तो उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से 24 घंटे के लिए न्यायालय बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यायालय को सैनिटाइज कराने को कहा है।
विज्ञापन

बीते 24 जून को शहर के एक मोहल्ले में मां-बेटी कोरोना पॉजिटिव निकलीं थीं। इस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें कोविड-19 हॉस्पिटल भिजवा दिया था। बाद में उनके मोहल्ले को सील कराया गया। उनके परिवार वालों को होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया था। ये भी समझा दिया गया था कि परिवार के लोग विशेष रूप से सावधानी बरतें। सामाजिक दूरी का ख्याल रखें और अपने घर से बिल्कुल न निकलें। इसके बावजूद रविवार रात आई रिपोर्ट में उस परिवार के दो और लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। ये पिता-पुत्र बताये जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें पिता अधिवक्ता हैं और एक वार्ड के पूर्व सदस्य भी रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार रात उन्हें ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुुंची थी। उनके लिए 108 एंबुलेंस भी मंगाई गई थी लेकिन वह एंबुलेंस में नहीं बैठे। वह अपनी बाइक से ही कोविड-19 हॉस्पिटल गए थे। इसके अलावा उनके मोहल्ले में घूमने और बाजार में शॉपिंग करने की भी बात सामने आई है। अधिवक्ता होने के कारण वह न्यायालय भी गए थे। जब ये खबर न्यायालय पहुंची कि अधिवक्ता कोरोना पॉजिटिव निकले हैं और वह इससे पूर्व न्यायालय तक आए थे। इस पर प्रभारी जिला जज राजकुमार सिंह ने 30 जून की शाम तक न्यायालय परिसर सील करा दिया है। इसे सैनिटाइज कराया जा रहा है। सैनिटाइज होने पर आख्या मिलने के बाद ही न्यायालय के गेट खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में और बढ़ी सख्ती
शहर के इस मोहल्ले में दो और कोरोना पॉजिटिव निकलने से सख्ती बढ़ा दी गई है। सुबह पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मोहल्ले में भ्रमण कर लोगों को चेताया कि वह घर से बाहर न निकलें। एक-दूसरे के नजदीक नहीं आएं। सामाजिक दूरी का बेहद ख्याल रखें। मोहल्ले की स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed