{"_id":"5e7648d88ebc3e728a436d7b","slug":"corona-alert-badaun-news-bly4003797156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्टः शादियां टाली, बैठकें रद्द, मेला आगे बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्टः शादियां टाली, बैठकें रद्द, मेला आगे बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू के आह्वान को सफल बनाने के लिए शनिवार को पूरी तरह पुलिस-प्रशासन जुटा रहा। डीएम कुमार प्रशांत ने बताया के सभी जगहों पर संबंधित एसडीएम व तहसीलदार ही मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे और लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील करेंगे। उन्होंने बताया कि ककराला में होने वाली दो शादियों को भी आगे के लिए टाल दिया गया है।
सहसवान के एसडीएम लाल बहादुर, सीओ रामकरन, इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने नगर में घूमकर लोगों से अपील की कि रविवार को सुबह सात से रात नौ बजे तक घरों से न निकलें। नगर में एनाउंसमेंट भी कराया गया। पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली के निर्देश पर नगर में फांगिंग कराई जा रही है। गांव-गांव पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने ग्रामीणों को जागरूक किया।
बिनावर के गांव सिकरोड़ा में हर वर्ष लगने वाले चैत्र शिव तेरस मेला को पुलिस ने हटवा दिया। मेले का आयोजन 21 और 22 मार्च को होना था। एसओ राजीव कुमार ने प्रधान सोनपाल समेत गांव के लोगों को समझाया। इसके बाद मेला का आयोजन रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
अलापुर में नगर पंचायत ने सफाई कर्मचारियों को मास्क का वितरण किया। रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान सुबह सात से रात नौ बजे तक घरों से न निकलने का एनाउंस कराया। नगर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। फैजगंज बेहटा में नगर पंचायत ने एनाउंसमेंट कराकर जनता कर्फ्यू के पालन के आह्वान किया। कस्बे में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया।
बिसौली। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 23 मार्च को होने वाली बैठक स्थतिग कर दी गई है। नगर पालिका ने सफाई कर्मचारियों को मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया। चेयरमैन अबरार अहमद, ईओ नवनीत कुमार, जेई एसपी सिंह ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम सीपी सरोज, सीओ राघवेंद्र सिंह, कोवताल पंकज लवानिया ने नगर में लाउडस्पीकर से जनता कर्फ्यू में लोगों से घरों में रहने का आह्वान किया। बिल्सी। कोरोना वायरस से बचाव के क्रम में आज 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को लेकर प्रधानमंत्री के आह्वान को अमल में लाने के लिए अब प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है। एसडीएम संजय कुमार सिंह और एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने नगर एवं क्षेत्र जनता से अपील की है कि लोग खुद जागरूकता का परिचय देते हुए सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक अपने घरों में रहें।