{"_id":"5e7271308ebc3e7608296ae9","slug":"corona-alert-badaun-news-bly400024922","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड तैयार, सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों पर निगरानी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड तैयार, सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों पर निगरानी के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना वायरस से बचाव करने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड तैयार करा दिया गया है। एक-एक स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई है, तो वहीं सुरक्षा के सारे प्रबंध किए गए हैं। वार्ड में ऑक्सीजन, पर्सनल प्रोटेक्शन किट, मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि कॉलेज में इमरजेंसी के नजदीक आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। यहां तीनों शिफ्ट में एक-एक स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई है। इस समय मौसम भी बदल रहा है। सर्दी, बुखार, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रोजाना दो से तीन हजार मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। उनमें से अधिकतर मरीज सर्दी, बुखार और खांसी से पीड़ित निकल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज के सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सर्दी, खांसी और बुखार वाले मरीजों पर खास नजर रखें। उनकी जरूरी जांच कराएं और उसके बाद गंभीरता से उपचार करें। किसी भी मरीज को हल्के में न लें। उसका तुरंत उपचार करें। अगर भर्ती करने लायक है तो उसे भर्ती करें। उन्होंने बताया कि कॉलेज में मास्क, सैनिटाइजर, पर्सनल प्रोटेक्शन किट आदि उपलब्ध करा दिए गए हैं। आइसोलेशन वार्ड को सैनिटाइज किया गया है।