{"_id":"5e72611c8ebc3e75f56574bb","slug":"corona-alert-badaun-news-bly400012280","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में पहुंचा थाइलैंड से लौटा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में पहुंचा थाइलैंड से लौटा परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एक दिन पहले थाइलैंड से ककराला पहुंचे परिवार की स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। यह परिवार 11 मार्च को लखनऊ एयरपोर्ट पर प्लेन से उतरा था। वहीं पूरे परिवार की प्राथमिक जांचें कराई गईं। मंगलवार को उन्हें घर भेज दिया गया।
अलापुर क्षेत्र के कस्बा ककराला का एक परिवार पिछले कई वर्षों से थाइलैंड में रह रहा था। बताते हैं कि जब से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ा है। तब से यह परिवार भी काफी चिंतित था। दो पुरुष और दो महिलाएं और एक बच्चे समेत पूरा परिवार 11 मार्च को थाइलैंड से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा था। वहीं उच्च स्तर पर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच कराई गई। यह परिवार तब से लखनऊ एयरपोर्ट पर था, लेकिन उनके आने की खबर स्वास्थ्य विभाग को पहले मिल गई थी। इससे यहां पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया था। एयरपोर्ट पर परिवार के सदस्य कोरोना वायरस के निगेटिव बताए जाते हैं। इससे उन्हें मंगलवार को घर भेज दिया गया। उनके घर पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी शुरू कर दी है।
थाइलैंड से लौटे परिवार की निगरानी शुरू कर दी गई है। अब तक कुल मिलाकर जिले में 16 लोग विदेश से आ चुके हैं। इनमें कुछ लोगों की निगरानी पूरी हो चुकी है। जो लोग कुछ दिन पहले आए हैं। उनकी निगरानी चल रही है। बाकी व्यवस्थाएं पूरी हैं।
विज्ञापन
- डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ