{"_id":"6a0f55b6aacdf00e4d0d2649","slug":"coolers-installed-in-the-opd-of-the-district-hospital-badaun-news-c-123-1-sbly1001-164385-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला अस्पताल की ओपीडी में लगवाए गए कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला अस्पताल की ओपीडी में लगवाए गए कूलर
Fri, 22 May 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 22 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगे कूलर। संवाद
- फोटो : जिला चिकित्सालय में डीडीआरसी के सामने प्याऊ का उद्घाटन करती डीएम।
बदायूं। भीषण गर्मी के बीच जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को हो रही परेशानी को लेकर प्रकाशित खबर का असर दिखाई दिया है। ओपीडी में गर्मी और खराब व्यवस्थाओं को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और ओपीडी में कूलर लगवा दिए गए। इससे मरीजों और तीमारदारों को काफी राहत मिली है।
पिछले कई दिनों से जिले में तापमान लगातार 44 से 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां लगे पंखे गर्म हवा फेंक रहे थे। उमस और गर्मी के कारण मरीजों को घंटों पसीने में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था। मरीजों और उनके तीमारदारों ने गर्मी से राहत दिलाने के लिए कई बार मांग उठाई थी।
इसके बाद अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी में कूलर लगवाने की व्यवस्था शुरू कर दी। अब ओपीडी में कूलर चलने से मरीजों को पहले की अपेक्षा राहत मिल रही है। रसूलपुर के रामदीन, घनश्याम का कहना है कि भीषण गर्मी में कूलर लगने से बैठना आसान हो गया है और बच्चों व बुजुर्गों को राहत मिली है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गर्मी को देखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए अन्य आवश्यक इंतजाम भी किए जा रहे हैं, ताकि अस्पताल आने वाले लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
-- -- -- -
वर्जन--
लगातार गर्मी पड़ रही है। इसको देखते हुए ओपीडी में कूलर लगाए हैं। हालांकि वार्डों में पंखों के अलावा कूलर पहले से ही चल रहे हैं।
-अमित वार्ष्णेय, सीएमएस जिला अस्पताल

वर्जन

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगे कूलर। संवाद- फोटो : जिला चिकित्सालय में डीडीआरसी के सामने प्याऊ का उद्घाटन करती डीएम।