फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Contractors and administration Frank spoke shore

ठेकेदार और प्रशासन को सुनाईं खरी-खोटी

Sun, 10 May 2015 08:02 PM IST
Vjirganj
Vjirganj Updated Sun, 10 May 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन

कस्बे में रविवार की सुबह जेसीबी लेकर नाला खुदवाने आए ठेकेदार द्वारा लोगों की स्लैब तुड़वाने का प्रयास करने पर गुस्साए लोगोें ने ठेकेदार तथा नगर पंचायत प्रशासन को जमकर खरी-खोटी सुनाईं। लोगों के आक्रोश को देखते हुए ठेकेदार चुपचाप जेसीबी लेकर खिसक गया।

विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा कस्बे में आंवला रोड से होली चौक तक का एक साइड का नाला बनवाया जा रहा है, जिसमें ठेकेदार द्वारा आधे नाले का तो निर्माण करा दिया गया। आधे के निर्माण के लिए रविवार को सुबह ठेकेदार जेसीबी लेकर आया तथा नाले की खुदाई के लिए लोगों के मकानों के आगे पडे़ स्लैब तुड़वाने लगा, जिससे लोगों में आक्रोष फैल गया। आनन फानन में मोहल्ले के लोग जमा हो गये तथा स्लैब तोड़ने का विरोध करते हुए ठेकेदार तथा चेयरमैन को जमकर खरी खोटी सुनाई लोगों का आरोप था कि नाला पहले से ही बना हुआ है। उसकी कभी सफाई नही होती पूरा नाला गंदगी और पॉलीथिन से पटा पड़ा है। मगर उसकी सफाई कराने की जगह नगर पंचायत विकास कार्यों के पैसों को ठिकाने लगाने के लिए पुराने नाले को तुड़वाकर नया नाला बनवा रहा है। लोगों के गुस्से को देखते हुए ठेकेदार जेसीबी लेकर चुपचाप मौके से निकल लिया।
विज्ञापन



स्लैब नहीं पड़ी, नाले में गिर गया बालक
वजीरगंज। नगर पंचायत द्वारा एमएफ हाईवे पर बनवाए गए नालों पर स्लैब डालकर बंद न करने से रविवार की शाम एक 10 साल का बच्चा खेलते समय खुले नाले में गिर गया। नाला भरा होने से बच्चा नाले में डूबने लगा। उसी समय आस-पड़ोस के दुकानदारों ने किसी तरह नाले में घुसकर वच्चे की जान बचाई। इस घटना में बच्चे का हाथ टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएफ हाईवे पर दोनों ओर नगर पंचायत द्वारा नालों का निर्माण कराया गया है। नगर पंचायत ने नालों के ऊपर पटिया डालने का भी टेंडर कर दिया गया। मगर नाला निर्माण के लगभग तीन माह वाद तक नगर पंचायत द्वारा नालों पर पटिया नहीं डलवायी गई है, जिससे आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। रविवार को ब्लाक कालोनी के सामने गुड्डू वाल्मीकि का पुत्र विक्रम खेलते खेलते अचानक खुले नाले में जा गिरा था।

हाईवे पर बने नालों पर स्लैब डालने का टेंडर तो निकल गया है। मगर पैसे के अभाव में अभी टेंडर किसी को दिया नहीं गया है। पैसा आने पर तुरंत स्लैब डलवा दिये जाएंगे। -मुकेश शर्मा, ईओ वजीरगंज


खुशी मनाई
वजीरगंज। बनवारी सिंह यादव को दर्जा राज्यमंत्री बनाए जाने पर ग्राम रहडिया में समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने मिठाई वांटकर खुशी का इजहार किया। विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी छोड़ी । इस मौके पर महेंद्र प्रताप, राजीव, संतोष, कल्लू गुप्ता, राजीव गुप्ता मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed