{"_id":"656243fd5302ed27a9018f09","slug":"contract-driver-drove-roadways-bus-55-km-while-drunk-badaun-news-r-4-1-mbd1049-293596-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नशे की हालत में संविदा चालक ने 55 किमी दौड़ाई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नशे की हालत में संविदा चालक ने 55 किमी दौड़ाई रोडवेज बस
विज्ञापन
चंदौसी। बदायूं डिपो का चालक शुक्रवार रात नशे की हालत में 55 किलोमीटर बस दौड़ा ले गया। यात्रियों की शिकायत पर बरेली के एआरएम ने आरोपी चालक का पीछा कर ओरछी चौराहे पर पकड़ लिया। जांच में एल्कोहल की पुष्टि होने पर बस चंदौसी बस स्टैंड पर खड़ी कराने के बाद आरोपी चालक की संविदा समाप्ति की संस्तुति कर रिपोर्ट आरएम को दी है।
शुक्रवार की देर शाम बदायूं डिपो से रोडवेज की बस कौशांबी के लिए चली थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बस संचालन की जिम्मेदारी संविदा चालक अली मोहम्मद पर थी। बस स्टैंड से निकलने पर चालक बस को सड़क पर लहराकर चलाता नजर आया। चालक की हालत देखकर यात्रियों डर गए और चालक से बस रोकने के लिए कहा, लेकिन नशे में धुत चालक ने बस नहीं रोकी।
इसके बाद बस में सवार किसी यात्री ने आरएम को फोन कर मामले की शिकायत कर दी। आरएम बरेली ने तुरंत ही एआरएम बरेली राजेश पाठक को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए। एआरएम ने बस का पीछा कर उसे चंदौसी के निकट ओरछी चौराहे पर रोक लिया। एआरएम ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तो चालक नशे में मिला और एल्कोहल की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
एआरएम ने बस को चंदौसी बस स्टैंड पर लाकर खड़ा करा दिया। साथ ही दूसरी रोडवेज बस की व्यवस्था कराकर यात्रियों को कौशांबी के लिए रवाना किया। इस मामले में एआरएम ने आरोपी चालक की संविदा समाप्त करने की संस्तुति करते हुए आरएम को रिपोर्ट भेजी है।