{"_id":"6a4965ee81eab4e88e02bf41","slug":"consumers-create-a-ruckus-in-ujhani-over-power-outage-caused-by-a-fault-badaun-news-c-123-1-ba11032-167722-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उझानी में फॉल्ट से गुल बिजली पर उपभोक्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उझानी में फॉल्ट से गुल बिजली पर उपभोक्ताओं का हंगामा
विज्ञापन
उझानी। कस्बे के उपकेंद्र से संचालित 5 फीडरों में से एक में फॉल्ट आने के बाद नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर हंगामा कर दिया। कर्मचारियों को धमकाकर उपभोक्ताओं नेे चार फीडरों की भी सप्लाई बंद करा दी। इससे पूरे कस्बे में करीब डेढ़ घंटे तक ब्लैकआउट रहा।
रात 8:30 बजे नझियाई, गद्दीतोला और साहूकारा फीडर में फॉल्ट आ गया। बिजली गुल होने पर स्थानीय लोग इंतजार करते रहे। करीब 9:30 बजे तक सप्लाई शुरू न होने पर इन मोहल्लों के 40 से 45 लोग उपकेंद्र पहुंच गए।
लोगों ने वहां मौजूद कर्मचारियों को हड़काकर उपकेंद्र से संचालित शेष चार फीडरों की बिजली भी बंद करवा दी। इससे पूरा कस्बा अंधेरे में डूब गया। सूचना पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस के आने की जानकारी मिलते ही हंगामा कर रहे सभी लोग उपकेंद्र से चले गए। उनके जाते ही चारों फीडर की सप्लाई शुरू करवा दी गई। साथ ही कर्मचारी फॉल्ट को ठीक करने के लिए चले गए। अधिशासी अभियंता सतेंद्र गौतम ने बताया कि कुछ लोगों ने आकर हंगामा किया था। उनके जाने के बाद सभी फीडरों की सप्लाई शुरू करवा दी गई थी। फॉल्ट वाले फीडर की मरम्मत का काम भी शुरू करा दिया गया है। जल्द आपूर्ति शुरू हो जाएगी।