{"_id":"65f4977294907940d203aa04","slug":"construction-work-of-aril-river-bridge-in-final-stage-vehicles-will-run-soon-badaun-news-c-123-1-sbly1004-115232-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अरिल नदी के पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अरिल नदी के पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन
अरिल नदी के पुल का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
बदायूं। बिसौली तहसील क्षेत्र में दबतोरी-सिरौली मार्ग पर बन रहे अरिल नदी के पुल का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। पुल का 90 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है। अनुमान है कि करीब 15 दिन में शेष निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पुल बनने के बाद बरेली और रामपुर जिले का सफर और आसान हो जाएगा।
दबतोरी-सिरौली मार्ग पर अरिल नदी का पुल काफी संकरा था और कई जगह से टूट भी चुका था। इससे बमुश्किल वाहन गुजरते थे। खासकर बरसात के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। इसी मार्ग से बरेली और रामपुर के लिए भी आ-जा सकते हैं, लेकिन जर्जर पुल की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
दिसंबर 2023 में लोक निर्माण विभाग ने पुल के निर्माण की शुरुआत कराई थी। 2.59 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा टूलेन पुल 40 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा है। तब से लगातार पुल का निर्माण चल रहा है। इस समय पुल के ऊपर लेंटर डाला जा चुका है। उसके दोनों किनारे काफी नीचे हैं। वहां मिट्टी डालकर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। अनुमान है कि 15-20 दिन में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद राह और आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
पुल बनने से मिलेगा चार जिलों को फायदा
अरिल नदी का पुल बनने से बदायूं समेत चार जिलों को फायदा मिलेगा। बरेली और रामपुर जिले के लोग आसानी से अरिल नदी के पुल से होते हुए मुरादाबाद, चंदौसी और संभल आ जा सकेंगे। बरेली-रामपुर जाने के लिए दूसरा रास्ता आंवला होते हुए है, लेकिन इस मार्ग से राह और आसान हो जाएगी। फिर बरेली से सिरौली होते हुए इस मार्ग से निकल सकेंगे। इससे संभल जिले के वाहनों को भी फायदा होगा।
चार जिलों की सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले अरिल नदी के पुल का कार्य अंतिम चरण में है। अप्रैल में पुल पर यातायात शुरू हो सकता है। अब यह मार्ग बरसात में बंद नहीं होगा। आराम से वाहन गुजर सकेंगे। - ओमकार सिंह, जेई लोक निर्माण विभाग