{"_id":"64fcbb5c5acd40f6150c4ad4","slug":"construction-of-roadways-bus-stand-may-start-in-october-badaun-news-c-123-1-sbly1004-3998-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अक्तूबर में शुरू हो सकता है रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अक्तूबर में शुरू हो सकता है रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेंड। संवाद
मिट्टी का सैंपल ले गई राजकीय निर्माण निगम की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बदायूं रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण अगले महीने शुरू हो सकता है। शासन की ओर से बस स्टैंड का निर्माण कराने को राजकीय निर्माण निगम को नामित किया गया है। बताया जा रहा है कि निर्माण निगम की टीम बदायूं आकर मिट्टी का सैंपल भी ले गई है। अभी टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
इस समय रोडवेज बस स्टैंड बेहद खस्ता हाल है। इसके दोनों भवन जर्जर हो चुके हैं। एक भवन के लिंटर का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। कई कर्मचारी बाल-बाल बचे हैं। दूसरे भवन के चारों ओर इतनी गंदगी है कि कर्मचारियों तक का बैठना मुश्किल है। बस स्टैंड परिसर से पानी निकास की कोई व्यवस्था नहीं है। हल्की बूंदाबांदी में भी परिसर में जलभराव हो जाता है। कमरे टपकने लगते हैं। बारिश में कर्मचारियों को बैठना मुश्किल है। इसके अलावा पीछे का टीनशेड भी टूट-टूटकर गिर रहा है।
कुछ माह पहले परिवहन निगम के डायरेक्टर, आरएम और एसएम ने बस स्टैंड व वर्कशॉप का निरीक्षण किया था। उन्होंने जानकारी दी थी कि नए भवन बनाए जाएंगे जिसमें कर्मचारियों के साथ यात्रियों के लिए भी सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
-
रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके निर्माण के लिए राजकीय निर्माण निगम को नामित किया गया है। इस समय टेंडर प्रक्रिया चल रही है। - एके सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर परिवहन निगम