फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Construction of road started under the closed Ranet bridge, 1.45 crore will be spent

Budaun News: बंद रानेट पुल के नीचे सड़क का निर्माण शुरू, 1.45 करोड़ होगा खर्च

Mon, 28 Apr 2025 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Construction of road started under the closed Ranet bridge, 1.45 crore will be spent
बिसौली रानेट पुल के नीचे डाली जा रहीं सड़क। संवाद
बदायूं। बिसौली में सोत नदी पर बना पुल जर्जर होने के कारण बंद कर दिया गया है। इसके वैकल्पिक रास्ते के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल के नीचे की सड़क बनाने का काम अब शुरू कर दिया गया है। इसके निर्माण में 1.45 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन



बिसौली और रानेट चौराहे के बीच से होकर सोत नदी निकल रही है। इस पर करीब 50 साल पहले पुल बना था। पुल जर्जर होने के कारण 14 अक्तूबर 2023 को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। कुछ समय तक तो यहां पर वाहन बंद रहे, लेकिन धीरे-धीरे फिर से भारी वाहन गुजरने लगे। हादसे की आशंका के चलते दिसंबर में यहां दीवार बना दी गई, जिसके बाद आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। इसके बाद से ही हजारों वाहन चालकों की समस्या बढ़ गई। समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने पुल के नीचे से रास्ता बनाने की योजना बनाई। सोत नदी सूख चुकी है। अब यह नाले के रूप में रह गई है। बरसात में ही इसमें थोड़ा पानी आता है। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने यहां सर्वे करके प्रस्ताव तैयार किया। जहां पर पानी आता है उस हिस्से में पुलिया का निर्माण किया गया है। फिर 1.45 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

--

50 गांवों के लोगों को मिलेगी राहत
इस सड़क से होकर करीब 50 से अधिक गांवों के लोगों की बिसौली कस्बे में आवाजाही रहती है। पुल बंद होने के बाद से क्षेत्र के 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं। सोत नदी पर बने पुल से रोजाना करीब 10 हजार से ज्यादा छोटे- बड़े वाहन गुजरते थे। यह रास्ता बिसौली होते हुए कछला की तरफ जाता है। भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। तब से 18 से 45 किलोमीटर का चक्कर काटकर लोग अपने गंतव्य पर पहुंच रहे हैं, लेकिन सड़क निर्माण शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र के लोगों को समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
- 1.45 करोड़ की लागत से रानेट पुल के नीचे मार्ग बनाया जा रहा है। बीच में पुलिया बना दी गई है। सड़क डालने को पत्थर पड़ रहा है। कोलतार मिक्स बजरी डालकर जल्द ही इस सड़क का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। -देवपाल सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed