फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congressman pulled Candle March Centre whipped

कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च, केंद्र को कोसा

Mon, 25 Jan 2016 12:00 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 25 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Congressman pulled Candle March Centre whipped
हैदराबाद स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी के मामले में कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार को कोसा। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ठाकुर ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध दर्ज कराया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेस कार्यालय पर सभा हुई। ठाकुर ओमकार सिंह ने कहा कि दलित छात्र वेमुला को खुदकुशी के लिए उकसाने वालों पर अब तक सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। प्रधानमंत्री ने भावुकता के साथ पूरे मामले पर दुख जरूर प्रकट किया है, लेकिन कार्रवाई का कोई आश्वासन नहीं दिया। अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि दलित छात्र की खुदकुशी के मामले में केंद्र सरकार लीपापोती कर रही है। इसके बाद कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च ने गांधी ग्राउंड शिव मंदिर, छह सड़का, जोगीपुरा, लावेला चौक, रोडवेज, वाटर वर्क्स आदि स्थानों पर भ्रमण किया। इस मौके पर मुन्ना लाल सागर, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अमन मयंक शर्मा, वीरेंद्र, राजेश, विश्वजीत सिंह, महेश सागर, श्याम कुमार, सावन, पप्पू, रोहित कुमार, अशोक कुमार, कुलदीप गौतम, दुर्गेश सागर आदि रहे।
विज्ञापन

00
युवा निर्माण दल ने फूंका स्मृति ईरानी का पुतला
बदायूं। युवा निर्माण दल के कार्यकर्ताओं ने दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग के साथ दोषियों को केंद्र सरकार द्वारा बचाए जाने के विरोध में मालवीय आवास पर मानव संसाधन मंत्री स्मृति  ईरानी का पुतला फूंका। इस मौके पर युवा निर्माण दल के प्रदेश उपाध्यक्ष सलमान सिद्दीकी ने कहा  कि केंद्रीय मंत्री द्वारा छात्र की आत्महत्या पर इस तरह का गैर जिम्मेदारना बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसकी संगठन निंदा करता है। उन्होंने कहा कि  जब तक पूरे प्रकरण की सही और निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती तब तक संगठन चुप  नहीं बैठेगा। इस मौके पर संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ कई कॉलेजों के छात्र  भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने दिया धरना
बदायूं। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने दलित छात्र द्वारा  आत्महत्या किए जाने के बाद हो रही राजनीति के विरोध में मालवीय आवास पर  धरना दिया। जिलाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा दलितों  को आज भी उनके अधिकार प्राप्त नहीं हैं। ऐसे में देश की छवि खराब करने के  लिए कई बार लोग ऐसे बयान दे देते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। दलित छात्र  द्वारा इस तरह का कदम उठाने के पीछे कोई बड़ी वजह ही होगी, इसलिए उसने इस  दुनिया को अलविदा कह दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर छात्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed