फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   congress targeted sp government

कांग्रेस पदाधिकारियों के निशाने पर रही सपा सरकार

Tue, 27 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Tue, 27 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
congress targeted sp government
कांग्रेस पदाधिकारियों के निशाने पर रही सपा सरकार 
कांग्रेेस की ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा की किसान सभा मिशन ग्राउंड में संपन्न हुई। इसमें टिकट की दावेदारी पेश करने वाले कांग्रेसजन सभास्थल पर भीड़ लेकर पहुंचे। सभा में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर मंत्री को बर्खास्त कर दिया जाता है और फिर उसी मंत्री का कद बढ़ाकर पार्टी में शामिल कर लिया जाता है। इससे जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार रास आने लगा है। 
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि जब वह ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर थे कि यहां से अजमेर के लिए बसों का संचालन शुरू कराया था, जो अभी तक जारी है। बोले, इन 27 सालों में यूपी की जो बदहाली हुई है, उसकी भरपाई कांग्रेस की सरकार ही कर सकती है। पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी ने कहा कि प्रदेश की जनता यूपी में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद से बेहाल है। सपा और बसपा में न सिर्फ राजनीतिक दल बल्कि प्रशासन भी राजनीतिमय हो जाता है, जो नहीं होना चाहिए। प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने केवल विकास की राजनीति की है। अन्य दलों ने जाति और धर्म के आधार पर बांटकर राजनीति करने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष साजिद अली, आशा राठौर, जगदीश प्रसाद शर्मा, चश्मपाल सिंह, भगवान सिंह, अमन शर्मा, लाल मियां आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

अखिलेश अच्छे लड़के, लेकिन बेकार मुख्यमंत्री 
बदायूं। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक अच्छा लड़का, लेकिन बेकार मुख्यमंत्री बताया। कहा, अखिलेश उन मंत्रियों को पार्टी में रख रहे हैं, जिन्हें भ्रष्टाचारी कहकर पार्टी से निकाला था। ऐसे में अखिलेश भी भ्रष्टाचार को स्वीकार करने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। कहा, कि मुलायम के परिवार में सत्ता और शक्ति को लेकर विवाद हो रहा है, जिससे सपा का नुकसान ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ तीखे सवाल पूछने पर उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जनता में नहीं बल्कि मीडिया में ही दुष्प्रचार हो रहा है। बोले, प्रदेश में अराजकता को देखते हुए जनता बदलाव चाह रही है और मोदी को पीएम बनाने वाले युवा ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। साथ ही 2019 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। उड़ी में हुए आतंकवादी हमले पर दुख जताते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में मोदी खरे नहीं उतर सके हैं। पार्टी की नीतियों के बारे में बताया कि कांग्रेस जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती है। 

ट्रिपल-एस से गायब हुईं शीला दीक्षित 
बदायूं। मिशन ग्राउंड में होने वाली सभा में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और सलीम शेरवानी ट्रिपल-एस के जिम्मे थी, लेकिन इसमें से शीला दीक्षित सभा में नहीं पहुंच सकीं। इससे वहां पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं निराशा हुई। यही वजह रही कि पार्टी का कार्यक्रम कम वक्त में ही निपटा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed