फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress members staged a protest against the hike in LPG prices.

Budaun News: रसोई गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 Jun 2026 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Congress members staged a protest against the hike in LPG prices.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेकर जाती पुलिस। स्रोत- कांग्रेस
बदायूं। रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें और कार्यकर्ताओं को उसहैत थाने में रखा गया है।
विज्ञापन

यह मामला दातागंज विधानसभा के उसहैत कस्बे का है। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष अजीत यादव सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। जिलाध्यक्ष ने स्वयं एक बयान जारी कर अपनी हिरासत की जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि उन्हें और उनके साथियों को उसहैत पुलिस ने हिरासत में लिया है। वे सभी इस समय उसहैत थाने में बंद हैं। कांग्रेस पार्टी लगातार रसोई गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि का विरोध कर रही है। पार्टी का आरोप है कि सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई से जनता त्रस्त, 2027 में देगी जवाब



बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित अपने आवास पर आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा नगर अध्यक्ष आदित्य माथुर ‘सोनू’ ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है और गरीब तथा मध्यमवर्गीय परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। बैठक में आकाश बाबू, मोनू, योगेश कुमार, सनी कुमार, गुड्डू शर्मा आदि कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed