फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress did thirutti yoga, gave pulses to people

कांग्रेस ने किया उदर तृप्ति योग, लोगों को पुलाव खिलाया

Thu, 22 Jun 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Thu, 22 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Congress did thirutti yoga, gave pulses to people
उदर तृप्ति योग - फोटो : अमर उजाला
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांग्रेसियों ने भूखे पेट योग न होवे का संदेश देने के लिए उदर तृप्ति योग कार्यक्रम जोगीपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोगों को शाकाहारी पुलाव खिलाया।
विज्ञापन

   ओमकार सिंह ने बताया कि कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कराए जा रहे योग कार्यक्रम का सांकेतिक विरोध करने के लिए भरे पेट का योग तथा भूखे पेट का भोज कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मुख्य मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए वृहद स्तर पर इस तरीके के कार्यक्रम कराती है ताकि लोगों का ध्यान बंटे। उन्होंने कहा कि आज हर प्रदेश में मुख्य मुद्दा किसानों का है, प्रदेश सरकार ने भी किसानों के एक लाख रुपये कर्ज माफ करने की बात कही लेकिन अभी तक हुआ कुछ नहीं है। अब इन वादों के खिलाफ उत्तर प्रदेश का किसान भी आंदोलित होने का मन बना चुका है। पार्टी जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि जब तक देश का अन्नदाता दुखी है, तब तक मोटे पेट वालों को योग सिखाने का कोई तात्पर्य नहीं है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पीयूष रंजन यादव, मुन्नालाल सागर, शफी अहमद, नरेश गुप्ता ने भी योग कार्यक्रम का विरोध करते हुए अन्नदाता को अन्न का पूर्ण मूल्य देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed