{"_id":"61f2ed34264a51171a20d05a","slug":"congress-badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-badaun-news-bly4737088133","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिफ खां, अंकित और राजवीर को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिफ खां, अंकित और राजवीर को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन
अंकित चौहान। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। कांग्रेस ने अपनी सभी सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। शहर सीट से रजनी सिंह व बिसौली सुरक्षित सीट से यशोदा प्रज्ञा को प्रत्याशी पहले ही बनाया जा चुका है। शेष चार टिकट पार्टी ने नई सूची में जारी किए हैं जिनमें दातागंज सीट से आतिफ खां जख्मी, बिल्सी से अंकित चौहान, शेखूपुर से फरहा नईम व सहसवान से राजवीर यादव शामिल हैं। फरहा के तत्काल ही नामांकन व पार्टी छोड़ने से वहां पार्टी को शनिवार के लिए ही प्रत्याशी खोजकर नामांकन कराना मजबूरी है।
दातागंज कस्बे के मंगल नखासा निवासी आतिफ खां पुराने किसान नेता हैं। वह लंबे समय से कांग्रेस में हैं। वर्ष 2005 में जिला पंचायत सदस्य बने। वर्ष 2012 में दातागंज सीट से महान दल के बैनर तले विधानसभा चुनाव लड़ा। वह दातागंज में नखासा के मालिक हैं। मूल रूप से बरेली जिले के निवासी हैं पर कई साल से दातागंज ननिहाल में आकर बस गए हैं। कांग्रेस उन्हें मजबूत प्रत्याशी के तौर पर आंक रही है।
बिल्सी में अंकित चौहान का टिकट हुआ है। अंकित मूल रूप से बिसौली विधानसभा के दांवरी गांव के निवासी हैं। पिछली बार निर्दलीय लोकसभा बदायूं से नामांकन कराया था जिसे गलत पाए जाने पर डीएम ने खारिज कर दिया था। अंकित बजरंग दल के जिला संयोजक रह चुके हैं। वर्ष 2019 से बिल्सी से भाजपा का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। टिकट न होने पर वह कांग्रेस में चले गए और प्रत्याशी बना दिए गए।
विज्ञापन
सहसवान से राजवीर यादव को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। वह ढकपुरा बरनी गांव के हैं और पहला आवेदन बिल्सी सीट के लिए किया था। हालांकि साक्षात्कार के वक्त उनका गांव सहसवान विधानसभा क्षेत्र में मिलने पर उन्हें वहां प्रत्याशी बनाया गया है। वह इस समय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी हैं। संवाद

आतिफ खां। संवाद- फोटो : BADAUN

राजवीर यादव। संवाद- फोटो : BADAUN