फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   congress,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

रामपुर-संभल के कांग्रेसियों ने की बदायूं से टिकट की दावेदारी

Mon, 03 Jan 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
congress,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
बदायूं। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हैं। उनके दावेदार भी कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि अभी सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं लेकिन कांग्रेस के दावेदारों की सूची लंबी होती जा रही है। रामपुर और संभल के कांग्रेसियों ने भी बदायूं से टिकट मांगा है। उन्होंने आवेदन कर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन

केवल बदायूं विधानसभा सीट पर अब तक कांग्रेस में पांच आवेदन आ चुके हैं। उनमें ग्राम सिलहरी निवासी रामरतन पटेल, उनकी पत्नी सुनीता पटेल और वजीरगंज क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह ने टिकट मांगा है। इनके अलावा दातागंज के दो और लोग भी बदायूं विधानसभा से टिकट मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इधर दातागंज विधानसभा से दो आवेदन आए हैं। तो वहीं शेखूपुर से छह आवेदन आए हैं। शेखूपुर सीट से रामपुर निवासी फराह ने आवेदन किया है। बताया जाता है कि फराह पुरानी कांग्रेसी नेता हैं। वह लंबे समय से पार्टी से जुड़ी हैं। इससे उन्होंने शेखूपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बिल्सी विधानसभा सीट से नौ आवेदन आए हैं। यहां से चंदौसी (संभल) निवासी नेहा ठाकुर ने टिकट मांगा है। उनके अलावा बिल्सी, बिसौली और अन्य इलाकों के रहने वालों ने भी बिल्सी से आवेदन किया है। बिसौली विधानसभा सीट से पांच और सहसवान विधानसभा सीट से चार आवेदन आए हैं।
-
इन्होंने किया है आवेदन
बदायूं विधानसभा सीट से इदरीश बेग, मुन्नी देवी, रजनी सिंह, सुनीता पटेल, डॉ. रामरतन पटेल ने आवेदन किया है। दातागंज विधानसभा सीट से आतिफ खां जख्मी और शाह रजा।। शेखूपुर विधान सभा सीट से मोरपाल प्रजापति, सोहनपाल साहू, रामबहादुर कश्यप, फराह, मोहित सरन तोमर, शुभ देवी शाक्य। जबकि बिल्सी से नेहा ठाकुर, नीलम तोमर, उमेश शंखधार, राजवीर यादव, विशेष कठेरिया, अनुपमा मिश्रा, सुरभि चंदेल, ओमप्रकाश कश्यप और मोहर सिंह शाक्य ने आवेदन किया है। वहीं बिसौली से सुशीला कोरी, प्रज्ञा यशोदा दिवाकर, मित्रो देवी, रचना कुमारी गौतम और सीएल वर्मा शामिल हैं। साथ ही सहसवान से महेश शर्मा, फहीम अहमद, हुकुम सिंह और गुन्नौर के पीतांबर सिंह ने आवेदन किया है।

-
कांग्रेस में लगभग सभी सीटों के लिए आवेदन आए हैं जिन्हें हाईकमान को भेज दिया गया है। वहीं से टिकट की घोषणा की जाएगी। जो प्रत्याशी तय होंगे उन्हें संगठन मजबूती से चुनाव लड़ाकर जिताएगा।
- ओमकार सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed