फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Confusion Surrounds Elderly Man's Death... Another Family Had Already Performed the Cremation

Budaun News: बुजुर्ग की मौत पर पसोपेश... दूसरे का घरवाले पहले ही कर बैठे दाह संस्कार

Thu, 19 Mar 2026 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Confusion Surrounds Elderly Man's Death... Another Family Had Already Performed the Cremation
दो ग्रामीणों की मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अफसर। स्रोत: विभाग
उझानी। पानी समझकर शराब में केमिकल मिलाकर पीने से दो लोगों की मौत के बाद मंगलवार देर रात डीएम, एसएसपी समेत अफसरों ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से जानकारी की। इसके बाद पुलिस ने मृतक कामेश का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। मौत पर वजह को लेकर पसोपेश के बीच उनका बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। दूसरे मृतक का घरवाले पुलिस के पहुंचने से पहले ही दाह संस्कार कर बैठे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामयखेड़ा निवासी कामेश सिंह (63), उन्हीं के गांव के यशपाल (45) और पड़ोसी थाना क्षेत्र सिविल लाइंस के गांव अन्नी निवासी दामोदर मौर्य ने (42) ने एक साथ ही शराब पी थी। उन्होंने पानी समझकर शराब में केमिकल मिला लिया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। कामेश की तो मौके पर ही मौत हो गई। दामोदर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दमतोड़ दिया था। यशपाल की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

देर रात ही डीएम अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा और एसडीएम मोहित कुमार ने अस्पताल और वरामयखेड़ा पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी की। अफसरों ने मृतक कामेश के परिजनों से बात करने के बाद मौका मुआयना भी किया। कामेश का शव कब्जे में लेकर बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया गया। उनकी मौत की वजह साफ नहीं होने से बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव अन्नी में सिविल लाइंस थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही दामोदर मौर्य के शव का उनके परिजन दाह संस्कार कर चुके थे। परिवार के लोगों ने मौत की वजह को लेकर उन्हें कुछ खास नहीं बताया। इसके विपरीत कामेश के शव का बुधवार पूर्वाह्न दाह संस्कार किया गया।

कोठरी में पहले से रखा था हाइड्रोजन परऑक्साइड
वरामयखेड़ा निवासी कामेश सिंह और अन्नी गांव के दामोदर मौर्य और यशपाल ने कोई पहली मर्तबा एक साथ बैठकर शराब नहीं पी थी, बल्कि वह पहले से हम प्याला बताए गए हैं। चूंकि परिवार में जन्मदिन की दावत के बाद देवी जागरण शुरू होना था, सो तीनों से देवी जागरण की शुरूआत से पहले ही शराब पीने का मन बना लिया। परिजनों ने बताया कि तीनों ने जिस कोठरी में एक साथ शराब पी, वहां हाईड्रोजन परऑक्साइड पहले से ही रखा हुआ था। उसका रंग पानी जैसा होने की वजह से वह चूक कर बैठे, जो कामेश और दामोदर की मौत की वजह बन गई। यशपाल जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।


दामोदर के परिजनों को रहा सच्चाई सामने आने का डर
पानी समझकर केमिकल शराब में मिलाकर पी लेने से मृत कामेश और दामोदर के परिजन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामले को दबाने की कोशिश में जुट गए। शोर मचने के बाद पुलिस को भी भनक लग गई। कामेश के परिजनों ने उनकी मौत बीमारी के चलते बताई तो दामोदर के घरवालों ने दाह संस्कार में भी देर नहीं की। रिश्तेदारों के आने का भी इंतजार नहीं किया। उन्हें डर सता रहा था कि अगर सच्चाई उजागर हो गई तो उनकी परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed